फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   iran president masoud pezeshkian leaves india hopes to meet pm modi soon

‘अलविदा मेरे प्रिय मित्र’: पीएम मोदी से मिलकर ईरान लौटे पेजेश्कियन; अब तेहरान में फिर मिलने की जताई उम्मीद

Mon, 14 Sep 2026 01:28 AM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2026 01:28 AM IST
सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद रविवार को भारत से तेहरान रवाना हो गए। भारत दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-ईरान संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय परिस्थितियों पर चर्चा की। रवाना होने से पहले पेजेश्कियन ने मोदी से जल्द ईरान में मुलाकात की उम्मीद जताई।
 

विज्ञापन
iran president masoud pezeshkian leaves india hopes to meet pm modi soon
पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन रविवार को भारत का दौरा खत्म कर तेहरान के लिए रवाना हो गए। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनके रवाना होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


पेजेश्कियन ने मोदी से कही दिल की बात
भारत से रवाना होने से पहले पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द ही ईरान में मुलाकात की उम्मीद जताई। ईरानी दूतावास ने मोदी और पेजेश्कियन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अलविदा, मेरे प्रिय मित्र। मैं बहुत जल्द ईरान में आपसे मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू से भी हुई मुलाकात
पेजेश्कियन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने बातचीत के दौरान संवाद और कूटनीति के जरिए स्थायी शांति कायम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने भारत-ईरान के सांस्कृतिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात
राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक, बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी उठे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि स्थायी शांति के लिए बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाना जरूरी है।

ब्रिक्स से इतर मोदी-पेजेश्कियन की मुलाकात
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर पेजेश्कियन से मुलाकात की थी। यह पेजेश्कियन की भारत की पहली यात्रा थी। मुलाकात के बाद मोदी ने कहा था कि भारत और ईरान को लंबे समय के लिए ऐसी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिससे दोनों देशों को फायदा हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और ईरान की दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देश दीर्घकालिक और पारस्परिक लाभ वाली रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर सहमत हुए। बैठक में क्षेत्रीय परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई और भारत ने स्थायी शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


पीएम मोदी ने बिश्केक से दिल्ली तक संवाद का जिक्र किया
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि "बिश्केक से दिल्ली तक सार्थक संवाद जारी है।" उन्होंने पेजेश्कियन से मुलाकात पर खुशी जताई और कहा कि ईरानी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा होने के कारण यह दौरा खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed