फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis placed on the country's integrity during the foundation day event.

Jaunpur News: स्थापना दिवस में देश की अखंडता पर दिया बल

Mon, 14 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on the country's integrity during the foundation day event.
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज परिसर के कुंवर श्रीपाल सिंह सभागार में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह रविवार को संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समारोह में देश की एकता और अखंडता पर बल दिया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर 29 अगस्त 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। उसी समय से इसी स्थापना दिवस को विश्व हिंदू परिषद नियमित रूप से मनाता चला आ रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य जिला कार्यकारिणी डॉ. आरएन त्रिपाठी रहे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित होकर देश के विकास में योगदान करने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस पर सत्या शुक्ला विभाग संयोजक, राजेश तिवारी प्रखंड अध्यक्ष, दिनेश मिश्रा जिला अध्यक्ष, महेंद्र सिंह जिला मंत्री, महेंद्र शुक्ला प्रांत गो रक्षा प्रमुख काशी, अंकित बरनवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed