फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five people were booked for assault on the Mahananda Express.

Chandauli News: महानंदा एक्सप्रेस में मारपीट के मामले में पांच का चालान

Mon, 07 Sep 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five people were booked for assault on the Mahananda Express.
पीडीडीयू जीआरपी के गिरफ्त में मारपीट करने के आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शनिवार की रात महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्रीकार कर्मियों और स्टेशन के वेंडरों के बीच हुई मारपीट के मामले में जीआरपी ने दोनों पक्षों के पांच लोगों का चालान किया है। मारपीट की घटना को लेकर दूसरे दिन भी स्टेशन पर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

शनिवार की रात नौ बजे पीडीडीूय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आई महानंदा एक्सप्रेस के पेंट्रीकार कर्मी और स्टेशन के वेंडरों के बीच मारपीट हो गई थी। पेंट्रीकार कर्मियों ने काली महाल निवासी किशन चौहान को पीटने के बाद ट्रेन के शौचालय में बंद कर दिया। किशन ने फोन कर साथियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद सुभाष नगर निवासी विनोद यादव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। इस पर पैंट्रीकार कर्मियों ने उस पर गर्म तेल फेंक दिया था, जिससे वह झुलस गया था। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में पैंट्रीकार कर्मी ब्रहमजीत सिंह और अलीत सिंह निवासी ग्राम गढी मंगत, थाना सहसो, जिला इटावा, सौरभ सिंह, निवासी पडुआपुरा, थाना पेनाहट, जिला आगरा, किशन चंद चौरसिया, निवासी काली महाल और विनोद यादव निवासी सुभाष नगर कोतवाली मुगलसराय का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed