फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten players won gold in district boxing.

Chandauli News: जनपदीय बॉक्सिंग में दस खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

Sun, 06 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ten players won gold in district boxing.
पीडीडीयू नगर। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर नगर पालिका इंटर कॉलेज में जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग ऐसा खेल है, जो खिलाड़ियों में जुनून और आत्मविश्वास पैदा करता है। इससे वे लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सूरज कुमार ने 58 किग्रा, रजनीकांत ने 46 किग्रा, अंजनी मिश्रा ने 48 किग्रा, कार्तिक यादव ने 63 किग्रा, रुद्र प्रताप यादव ने 44 किग्रा, प्रियांशी मौर्य ने 44 किग्रा, राजवीर सिंह ने 60 किग्रा, शिवम चौहान ने 66 किग्रा, अभय विश्वकर्मा ने 42 किग्रा और पूजा सोनी ने 46 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों ने आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। मंडलीय प्रतियोगिता 10 सितंबर को गाजीपुर में होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसील प्रभारी विजयंत प्रसाद, इंदल राय, प्रिया सिंह, कोच रामजनम यादव, छांगूर सिंह, दशरथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष एवं जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed