पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bihar Governor departed for Patna via the Kota-Patna Express.

Chandauli News: कोटा पटना एक्सप्रेस से पटना रवाना हुए बिहार के राज्यपाल

Tue, 07 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bihar Governor departed for Patna via the Kota-Patna Express.
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन सोमवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना हुए। उनके आगमन और प्रस्थान को लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे थे। यहां से वह सड़क मार्ग से वाराणसी गए, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। सोमवार को वाराणसी से लौटकर वह सड़क मार्ग से पुनः पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय और अलीनगर थाने की पुलिस तैनात रही। वहीं, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम लगातार गश्त करती रही। रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) कुलदीप सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी जंक्शन पर मौजूद रहे। दोपहर 3:20 बजे कोटा-पटना एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची। राज्यपाल निर्धारित कोच में सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed