पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sit-in protest by the Kisan Sabha and the Stone Quarry Workers' Union continues for the fourth day.

Chandauli News: किसान सभा और पत्थर खदान मजदूर यूनियन का धरना चौथे दिन भी जारी

Tue, 07 Jul 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The sit-in protest by the Kisan Sabha and the Stone Quarry Workers' Union continues for the fourth day.
स्थानीय गांधी पार्क परिसर में अखिल भारतीय किसान सभा और पत्थर खदान मजदूर यूनियन के संयुक्त बैनर तले आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर जनवादी महिला समिति ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और अगले दिन अपने नेतृत्व में धरना जारी रखने की घोषणा की। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन है। उनका कहना था कि वन क्षेत्रों में वर्षों से रह रहे दलित और गरीब किसानों को वन विभाग द्वारा उजाड़ा जा रहा है, जबकि पत्थर खदानों में कार्यरत मजदूरों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। वक्ताओं ने सरकारी भूमि पर बसे गरीब परिवारों के आशियानों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी निंदा की। धरना सभा में लालमनी विश्वकर्मा, शंभूनाथ सिंह, महानंद, रामनिवास पांडेय, परमानंद सिंह, राजेंद्र यादव, भृगुनाथ विश्वकर्मा और नंदलाल राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed