{"_id":"6ae4f6ed73b2f363fb0b20e5","slug":"man-arrived-at-the-police-station-after-recording-a-video-of-himself-consuming-poison-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159755-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जहर खाने का वीडियो बनाकर थाने पहुंचा, जांच में फर्जी निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जहर खाने का वीडियो बनाकर थाने पहुंचा, जांच में फर्जी निकला
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी वतन राय ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर थाने के अंदर कथित रूप से जहर पीने का वीडियो बना। इसके बाद उसने थाने परिसर में ही वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल में पहुंची तो जांच में जहर खाने की पुष्टि नहीं हुई और मामला फर्जी निकला।
वायरल वीडियो के अनुसार जिवली गांव निवासी वतन राय का अपने ही परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि परिवार के लोगों ने मारपीट कर उन्हें परिवार सहित घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने 10 अक्तूबर को बरदह थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर शुक्रवार दोपहर वतन राय कथित रूप से दो गिलास कुछ पीकर थाने परिसर में पहुंचा। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वतन राय कहते दिखाई दे रहे हैं कि यदि उनकी मृत्यु होती है तो इसके लिए थाना प्रभारी, सीओ लालगंज और एसपी आजमगढ़ जिम्मेदार होंगे। हालांकि उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बरदह थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मां बेटे के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मां ने भी पहले तहरीर दिया था। वहीं, वतन राय शुक्रवार को थाने में पहुंचा और बोला कि जहर खाकर यहां आया हूं। उसे तत्काल पकड़कर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच किया तो पता चला कि वह किसी प्रकार का जहर नहीं खाया था। इसके बाद परिजन घर से आए और उसे अपने साथ लेकर चले गए।