{"_id":"6ae611fe1342857f880c8753","slug":"dm-inspected-the-flc-of-evm-vvpats-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159791-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी का डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय और ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर प्रथम स्तरीय जांच कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मशीनों की जांच निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने तकनीकी कार्मिकों से जांच प्रक्रिया की जानकारी ली और कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपैट की कार्यशीलता की जांच देखी। उन्होंने कहा कि एफएलसी निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।
इसमें पारदर्शिता, शुचिता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। डीएम ने वेयर हाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और अभिलेखों का भी जायजा लिया। इस दौरान ईवीएम प्रभारी विकास सिंह, जीएम सहकारी चीनी मिल सठियांव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद