{"_id":"6ae612699b7ba8576a0071c9","slug":"indira-gandhis-death-anniversary-and-the-birth-anniversaries-of-patel-and-acharya-narendra-dev-were-observed-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159759-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पटेल-आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पटेल-आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत-पार्टी
- फोटो : ARchive
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती शुक्रवार को जिले में मनाई गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय और कृषि महाविद्यालय कोटवा में आयोजित कार्यक्रमों में तीनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में इंदिरा गांधी के देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए किए गए योगदान एवं बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन
वहीं, सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता में भूमिका और आचार्य नरेंद्र देव के समाजवादी चिंतन पर चर्चा हुई। शहर अध्यक्ष ने कहा कि इन महान विभूतियों का जीवन और विचार समाज एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
इस मौके पर मुन्नू यादव, राजा राम यादव, बालचंद्र राम, दिनेश यादव, मोहम्मद अमीर, गोविंद शर्मा, प्रदीप यादव और प्रमोद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, कृषि महाविद्यालय कोटवा में अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विचार व्यक्त किए।
सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. आकांक्षा तिवारी, डॉ. केके पांडेय, छात्रावास अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार और अकादमिक प्रभारी डॉ. प्रकाश ने महापुरुषों के शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थी विनीत मौर्य, आदर्श तिवारी, नेमचंद्र, मोहित सिंह और रामजी पाल ने भी विचार रखे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।