फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   twenty crore to be spent on electrical system of Ramkatha Museum in Ayodhya

अयोध्या: रामकथा संग्रहालय की बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे 20 करोड़, अग्रिम भुगतान अटकने से फेज-3 का काम सुस्त

Wed, 07 Oct 2026 07:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 07:58 PM IST
सार

अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की बिजली व्यवस्था पर 20 करोड़ खर्च होंगे। यहां 1600 केवीए का पावर स्टेशन स्थापित होगा। दूसरी तरफ अग्रिम भुगतान अटकने से फेज-3 का काम सुस्त हो गया। गैलरियों की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित है। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
twenty crore to be spent on electrical system of Ramkatha Museum in Ayodhya
रामकथा संग्रहालय का नवनिर्मित मॉडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में रामकथा संग्रहालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना में बिजली व्यवस्था पर ही करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संग्रहालय परिसर की बढ़ती विद्युत जरूरत को देखते हुए यहां 1600 केवीए क्षमता का पावर स्टेशन स्थापित किया जाना है। इसके साथ ही सभी गैलरियों, प्रदर्शनी स्थलों और अन्य हिस्सों में विद्युत आपूर्ति के लिए आधुनिक सिस्टम विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण के फेज-3 में विद्युत व्यवस्था महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत संग्रहालय की गैलरियों में लगाए जाने वाले डिस्प्ले, डिजिटल स्क्रीन, ऑडियो-विजुअल सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था और अन्य तकनीकी उपकरणों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अलग क्षमता का पावर स्टेशन तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

गैलरियों के अंदर होने वाले विद्युत कार्यों पर भी असर

हालांकि कार्यदायी संस्थाओं को अग्रिम भुगतान न मिलने के कारण फेज-3 के कई कार्यों की रफ्तार प्रभावित हुई है। इसका असर गैलरियों के अंदर होने वाले विद्युत कार्यों पर भी पड़ा है। बिजली की केबलिंग, पैनल, वितरण व्यवस्था और अन्य तकनीकी इंस्टॉलेशन से जुड़े काम संबंधित सिविल व इंटीरियर कार्यों की प्रगति के साथ आगे बढ़ने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान में देरी से इन कार्यों की टाइमलाइन भी प्रभावित हो रही है। फेज-3 में सुंदरीकरण के साथ तकनीकी कार्य भी जुड़े हैं। ऐसे में सिविल, इंटीरियर, विद्युत और डिजिटल इंस्टॉलेशन के काम एक-दूसरे पर निर्भर हैं। संग्रहालय में प्रस्तावित 20 गैलरियों को आधुनिक म्यूजियम तकनीक के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

पावर स्टेशन से बढ़ेगी क्षमता

1600 केवीए के पावर स्टेशन से संग्रहालय को आवश्यक विद्युत क्षमता उपलब्ध कराने की योजना है। इसके जरिये अलग-अलग हिस्सों में लोड का वितरण किया जाएगा, जिससे किसी एक हिस्से में अधिक भार पड़ने की स्थिति में पूरी व्यवस्था प्रभावित न हो। हाईटेक गैलरियों में संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संचालन को देखते हुए विद्युत सुरक्षा और बैकअप व्यवस्था भी अहम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed