{"_id":"6ac61ee97a6cbb96c900022d","slug":"video-ayathhaya-ma-tarana-blka-ka-samana-kasana-ka-pacayata-bjal-saugdhaka-ka-mathatha-utha-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में तारुन ब्लॉक के सामने किसानों की पंचायत, बिजली-सड़क के मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में तारुन ब्लॉक के सामने किसानों की पंचायत, बिजली-सड़क के मुद्दे उठे
अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से बुधवार को तारुन ब्लॉक के सामने बरगद के पेड़ के नीचे किसान पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों ने बिजली, सड़क, चकमार्ग और आवारा पशुओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की।
पंचायत में परसावा महोला में करीब दो वर्ष पहले उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिए जाने के बावजूद अब तक बिजली के पोल नहीं लगाए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने बताया कि पेड़ों के सहारे केबल बांधकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
धरमपुर में बुधिराम के घर से मोहम्मद इदरीश के ट्यूबवेल तक बना नया मार्ग एक वर्ष में ही टूटने की शिकायत की गई। वहीं परखरपुर ग्राम पंचायत में बीडीसी/संपर्क मार्ग की बदहाली और दादूपुर में विद्या प्रसाद के खेत से काली चौरा तक चकमार्ग पर मिट्टी भराई व मरम्मत कराने की मांग की गई। किसानों ने आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की भी मांग उठाई।
पंचायत में जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, सविता मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम वर्मा, तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार, तारा देवी, पूनम देवी, जिला महासचिव राजू बाबा और श्याम दल यादव समेत अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।