फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SDM busts fake medicine factory operating from a house.

Ambedkar Nagar News: घर में चल रही नकली दवा फैक्टरी, एसडीएम ने पकड़ी

Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
SDM busts fake medicine factory operating from a house.
जैतपुर के गोपरीचांदपुर गांव में छापेमारी के दौरान मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अ​धिकारियों की टीम।
अंबेडकरनगर। जैतपुर क्षेत्र के गोपरीचांदपुर गांव में एक घर के भीतर कथित तौर पर वर्षों से चल रही नकली आयुर्वेदिक दवाओं की फैक्टरी का खुलासा हुआ है। योगीराज आयुर्वेद के नाम पर नकली दवाएं तैयार किए जाने की सूचना कंपनी के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद डीएम ईशा प्रिया ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद गोपनीय तरीके से टीम गठित कर छापेमारी कराई गई। कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी संख्या में नकली दवाएं, तेल, चूर्ण, खाली शीशियां, कंपनी के उत्पादों के लोगो और पैकिंग सामग्री समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। देर शाम तक टीम बरामद सामग्री का मिलान और पूरा ब्योरा तैयार करने में जुटी रही।
विज्ञापन

एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह की अगुवाई में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार और जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद की टीम ने गोपरीचांदपुर स्थित एक घर में छापा मारा। यह घर शिवम पांडेय के नाम बताया जा रहा है। टीम के पहुंचते ही घर में दवाओं के निर्माण और पैकिंग से जुड़ी सामग्री का जखीरा मिला। इसमें नकली गोलियां, तेल और चूर्ण के अलावा कंपनी के अलग-अलग उत्पादों के लोगो, बड़ी संख्या में खाली शीशियां और अन्य पैकिंग सामग्री शामिल है। मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई देर रात तक किए जाने की बात कही गई। एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद बरामद दवाओं और अन्य सामग्री का विस्तृत ब्योरा सामने आएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कई जिलों में सप्लाई की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के भीतर लंबे समय से नकली दवाएं तैयार करने और उनकी पैकिंग का काम चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, इन दवाओं की आजमगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर समेत कई अन्य जिलों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यहां मुख्य रूप से हड्डियों के दर्द में इस्तेमाल होने वाले तेल और दवाएं तैयार की जाती थीं। अधिकारी अब बरामद अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन्हें कहां-कहां और किस माध्यम से खपाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed