फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Antyodaya cardholders in Bareilly will get sugar at 18 repees per kg

यूपी में इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल

Tue, 08 Sep 2026 10:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 10:19 PM IST
सार

25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन लेने में असमर्थ उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी के जरिए निशुल्क खाद्यान्न दिया जा सकेगा। उचित दर विक्रेताओं को सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Antyodaya cardholders in Bareilly will get sugar at 18 repees per kg
18 रुपये किलो मिलेगी चीनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। इसके लिए कार्डधारकों को कुल 54 रुपये देने होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर बरेली जिले में सितंबर माह के राशन वितरण का चक्र 10 से 25 सितंबर तक चलेगा। चीनी के वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

बाजरा की जगह मिलेगा गेहूं या चावल
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर में अंत्योदय कार्ड पर कुल 35 किलो खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसमें 21 किलो गेहूं, नौ किलो फोर्टिफाइड चावल और पांच किलो बाजरा शामिल है। बाजरा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपलब्ध होने की स्थिति में दिया जाएगा। बाजरा का स्टॉक खत्म होने के बाद निर्धारित निर्देश के अनुसार उसके स्थान पर गेहूं या चावल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रेता पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे
वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, एक किलो फोर्टिफाइड चावल और दो किलो बाजरा निशुल्क मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न लेने के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक ही पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन

25 सितंबर को ओटीपी से भी मिलेगा राशन
विभाग के अनुसार 25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन लेने में असमर्थ उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी के जरिए निशुल्क खाद्यान्न दिया जा सकेगा। उचित दर विक्रेताओं को सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्डधारक निर्धारित अवधि में संबंधित उचित दर विक्रेता से अपने कार्ड पर देय खाद्यान्न और अंत्योदय कार्ड होने पर चीनी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed