फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open: Jovic Sets Up Gauff Clash, Osaka to Face Rybakina; Swiatek Advances to Last 16

यूएस ओपन में अब कड़े मुकाबले: महिला एकल में जुविक-गॉफ और ओसाका-रिबाकिना की टक्कर, स्वियातेक भी अंतिम-16 में

Sun, 06 Sep 2026 11:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

यूएस ओपन में महिला सिंगल्स के चौथे दौर की तस्वीर साफ हो गई है। इवा जुविक ने तीन घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में एलेक्जांद्रा एला को हराकर कोको गॉफ से भिड़ने का टिकट कटाया। नाओमी ओसाका ने एलिस मर्टेंस को हराया और अब उनका सामना एलेना रिबाकिना से होगा। इगा स्वियातेक भी अंतिम-16 में पहुंच गईं।

विज्ञापन
US Open: Jovic Sets Up Gauff Clash, Osaka to Face Rybakina; Swiatek Advances to Last 16
जुविक, ईला और ओसाका - फोटो : IANS

विस्तार

यूएस ओपन के महिला सिंगल्स में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की 18 वर्षीय इवा जुविक ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में एलेक्जांद्रा ईला को हराकर पहली बार अपने घरेलू ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में जगह बनाई। वहीं, नाओमी ओसाका और एलेना रिबाकिना ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम-16 में एक-दूसरे के सामने आने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

तीन घंटे से ज्यादा चला जुविक-ईला मुकाबला
आर्थर ऐश स्टेडियम में जुविक ने फिलीपींस की ईला को 7-5, 3-6, 7-5 से हराया। मुकाबला तीन घंटे से ज्यादा चला और तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। निर्णायक सेट में ईला ने शुरुआती गेम में ब्रेक हासिल करके 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन जुविक ने तुरंत वापसी की। इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने एक और ब्रेक हासिल कर 4-2 की बढ़त बना ली। हालांकि, ईला ने फिर पलटवार करते हुए स्कोर 4-4 कर दिया।

जुविक ने सटीक विनर के जरिए 4-4 की बराबरी की और इसके बाद रनिंग फोरहैंड वॉली से बढ़त हासिल की। ईला ने पहला मैच प्वाइंट बचाया और स्कोर 5-5 कर दिया, लेकिन जुविक ने ऐस लगाकर फिर बढ़त बनाई। इसके बाद ईला का फोरहैंड नेट में चला गया और जुविक ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गॉफ के खिलाफ होगी अगली चुनौती
जुविक ने मुकाबले में 44 विनर लगाए और 17 में से नौ ब्रेक प्वाइंट को भुनाया। नेट पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 15 में से 12 अंक अपने नाम किए। ईला ने 34 विनर लगाए और नेट पर 25 में से 16 अंक जीते, लेकिन अहम मौकों पर जुविक बेहतर साबित हुईं। अब जुविक के सामने चौथे दौर में अमेरिकी स्टार कोको गॉफ की चुनौती होगी। घरेलू ग्रैंड स्लैम में पहली बार चौथे दौर में पहुंचना जुविक के लिए बड़ी उपलब्धि है।

स्वियातेक ने लगातार छठी बार अंतिम-16 में बनाई जगह
पूर्व विश्व नंबर-1 इगा स्वियातेक ने भी अंतिम-16 में जगह बना ली। उन्होंने 25वीं वरीयता प्राप्त मैरी बोजकोवा को 7-6 (3), 7-6 (3) से हराया। मुकाबला 2 घंटे 27 मिनट चला। दोनों सेट में स्वियातेक को कड़ी चुनौती मिली। पहले सेट में बोजकोवा 6-5 पर सर्व करके सेट जीतने की स्थिति में थीं, लेकिन स्वियातेक ने वापसी करते हुए टाईब्रेक में मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। दूसरे सेट में भी बोजकोवा ने 6-5 पर तीन सेट प्वाइंट हासिल किए, लेकिन स्वियातेक ने वॉली विनर लगाकर खतरा टाला और इसके बाद टाईब्रेक में दबदबा बनाते हुए मैच खत्म किया।

स्वियातेक ने मुकाबले में 35 विनर लगाए और नेट पर 17 में से 15 अंक जीते। उन्होंने बोजकोवा की दूसरी सर्विस पर मिलने वाले 64 प्रतिशत अंक भी अपने नाम किए। हालांकि, पहली सर्विस पर उनका प्रदर्शन 60 प्रतिशत रहा और वह पांच बार ब्रेक हुईं। अब स्वियातेक का सामना झेंग किनवेन से होगा। झेंग के खिलाफ स्वियातेक का रिकॉर्ड 7-1 है।
विज्ञापन

ओसाका ने मर्टेंस को तीन सेट में हराया
नाओमी ओसाका ने एलिस मर्टेंस की कड़ी चुनौती को पार करते हुए 6-3, 3-6, 7-5 से जीत दर्ज की। मुकाबला 2 घंटे 38 मिनट चला। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका को निर्णायक सेट में तीन मैच प्वाइंट गंवाने के बाद जीत मिली। आखिरकार मर्टेंस का फोरहैंड बाहर जाने पर ओसाका ने मुकाबला खत्म किया। ओसाका के लिए यह जीत आसान नहीं रही। ग्रास कोर्ट सीजन से चली आ रही अकिलीज की समस्या के कारण उन्हें तीसरे सेट के चेंजओवर के दौरान ट्रेनर की मदद भी लेनी पड़ी। इसके अलावा उनकी अपनी टेनिस से भी निराशा देखने को मिली।

फोरहैंड ने दिया धोखा, रणनीति बदली
ओसाका ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में अच्छी शुरुआत करते हुए पहला सेट जीता और दूसरे सेट में भी शुरुआती ब्रेक हासिल किया। लेकिन मर्टेंस ने लंबे सर्विस गेम और एक और ब्रेक के जरिए वापसी की और मुकाबला निर्णायक सेट में पहुंचा दिया। ओसाका ने 39 विनर लगाए, लेकिन उनकी 41 अनफोर्स्ड एरर भी रहीं। खासतौर पर फोरहैंड से परेशान होने के बाद उन्होंने निर्णायक सेट में अपनी रणनीति बदली। उन्होंने लगातार आक्रामक शॉट खेलने के बजाय कुछ नरम शॉट्स का इस्तेमाल कर रैलियों को लंबा खींचा और आखिरकार जीत हासिल की।

रिबाकिना ने स्टारोडुब्त्सेवा को हराया
दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना ने यूलिया स्टारोडुब्त्सेवा को 7-6 (6), 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। मुकाबले में रिबाकिना को भी शुरुआती चुनौती का सामना करना पड़ा। स्टारोडुब्त्सेवा ने उनकी फोरहैंड पर दबाव बनाते हुए पहले सेट में 5-4 की बढ़त हासिल कर ली थी। रिबाकिना ने तुरंत वापसी करते हुए एंगल्ड ड्रॉप शॉट के जरिए ब्रेक हासिल किया और फिर तनावपूर्ण टाईब्रेक जीत लिया। उन्होंने एक सेट प्वाइंट भी बचाया, जिसमें उनके 12 ऐस में से एक अहम रहा।

दूसरे सेट में रिबाकिना ने अपना स्तर ऊपर उठाया। स्टारोडुब्त्सेवा की डबल फॉल्ट से उन्हें शुरुआती ब्रेक मिला और उन्होंने बढ़त बनाए रखते हुए दो घंटे से कम समय में मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब नाओमी ओसाका और एलेना रिबाकिना के बीच मुकाबला होगा, जिसमें जीतने वाली खिलाड़ी यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed