फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Carlos Alcaraz storms into US Open 3rd round after beating Jamie Faria match results and updates

यूएस ओपन: कार्लोस अल्कारेज ने तीसरे दौर में जगह बनाई, अब चीनी खिलाड़ी से होगा सामना; पेगुला ने केनिन को हराया

Thu, 03 Sep 2026 09:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने वर्ष के चौथे ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। अल्कारेज ने पुर्तगाल के जैमे फारिया को हराकर पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

विज्ञापन
Carlos Alcaraz storms into US Open 3rd round after beating Jamie Faria match results and updates
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : PTI

विस्तार

गत चैंपियन कार्लोस अल्कारेज ने पुर्तगाल के जैमे फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। अप्रैल में दाहिने कलाई की चोट से जूझने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे अल्कारेज को लय पाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन पहला सेट गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी फारिया ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 3-3 पर पहला ब्रेक हासिल किया और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे सेट में अल्कारेज ने किया पलटवार
इसके बाद स्पेनिश खिलाड़ी ने दूसरे सेट में जोरदार पलटवार किया, अपने पहले सर्विस गेम में ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद लगातार आठ गेम जीते। अल्कारेज ने एक बेहतरीन फोरहैंड पास के साथ फारिया की सर्विस तोड़ी और मात्र 33 मिनट में दूसरा सेट 6-0 से जीत लिया। अल्कारेज ने तीसरे और चौथे सेट में भी अपना दबदबा बनाए रखा और आत्मविश्वास के साथ खेले। उन्होंने 2 घंटे 40 मिनट में जीत दर्ज कर 2026 में ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट्स में अपने अजेय 9-0 के रिकॉर्ड को बरकरार रखा।

23 वर्षीय अल्कारेज रोजर फेडरर के बाद यूएस ओपन पुरुष एकल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहे हैं। फेडरर ने 2004 से 2008 तक लगातार पांच बार यह टूर्नामेंट जीता था। दो बार के यूएस ओपन चैंपियन अल्कारेज ने 2022 में न्यूयॉर्क में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था और 2025 में फिर से यह ट्रॉफी उठाई थी। इस साल की शुरुआत में वह 22 साल की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बने थे। अगले दौर में अल्कारेज का मुकाबला चीन के वू यिबिंग से होगा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 7-5, 6-3, 6-1 से हराया है। दोनों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में अल्कारेज 1-0 से आगे हैं, उनकी इकलौती भिड़ंत 2024 में शंघाई में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला
महिलाओं में तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने यूएस ओपन में शानदार और दबदबे वाला खेल दिखाते हुए अमेरिकी खिलाड़ी सोफिया केनिन को हराकर महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में जगह बनाई। न्यूयॉर्क में लगातार सातवें साल वह इस स्टेज तक पहुंची हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह सातवां आमना-सामना था और पेगुला ने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए सिर्फ 56 मिनट में 6-3, 6-1 से जीत हासिल की। पेगुला ने इस सीजन में अपना कुल रिकॉर्ड 47-12 और केनिन के खिलाफ 5-2 कर लिया है। केनिन ने अनुभवी वीनस विलियम्स को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई थी।

2016 और 2021 के बीच खेले गए उनके शुरुआती चार मुकाबलों में से सभी तीन सेट तक चले थे, लेकिन यह मुकाबला सबसे आसान रहा। तब से पेगुला ने लगातार सेटों में तीन जीत हासिल की हैं, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने आठ से कम गेम गंवाए। साल 2024 की रनर-अप पेगुला का अगला मुकाबला 2021 की उपविजेता लेयला फर्नांडीज से होगा, जिन्होंने इस हफ्ते से पहले 2026 में कोई ग्रैंड स्लैम मैच नहीं जीता था। कनाडाई खिलाड़ी ने मनांचाया सवांगकाव को 6-4, 6-1 से हराकर तीसरी बार यूएस ओपन के तीसरे राउंड में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed