फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Heart rates of 540 candidates across five local bodies in Vagad rise ahead of vote counting.

राजस्थान: बांसवाड़ा-डूंगरपुर में कल खुलेगा 540 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

Sun, 13 Sep 2026 05:30 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 05:30 PM IST
सार

बांसवाड़ा जिले की बांसवाड़ा नगर परिषद और कुशलगढ़ व परतापुर-गढ़ी नगरपालिका तथा डूंगरपुर जिले की डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका में सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना आरंभ होगी। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 

विज्ञापन
Heart rates of 540 candidates across five local bodies in Vagad rise ahead of vote counting.
बांसवाड़ा में मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय के अन्तर्गत दोनों चरणों का मतदान पूरा होने के बाद सोमवार को मतगणना होगी। वागड़ के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के पांचों निकायों में मतगणना से पूर्व उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। पांचों निकायों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों सहित निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। 540 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी की है। बांसवाड़ा में मतगणना पांच राउंड में होगी और एक राउंड में 14 टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


540 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
सोमवार को मतगणना होने के साथ ही पांचों निकायों के 540 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बांसवाड़ा नगर परिषद के 59 वार्डों में 185, परतापुर-गढ़ी के 25 वार्डों में 112, कुशलगढ़ के 20 वार्डों में 49 उम्मीदवार हैं। इसी प्रकार डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों में 95 और सागवाड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों में 99 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से बांसवाड़ा से एक और डूंगरपुर के दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन


जीत के लिए मन्नत, उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी
चुनाव के बाद दोनों जिलों में भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी की है। भाजपा के उम्मीदवार गुजरात भ्रमण पर हैं। पार्टी की ओर से उन्हें देवदर्शन भी कराया जा रहा है। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने जीत होने पर दोबारा दर्शन के लिए आने की मन्नत भी ली है। वहीं कई उम्मीदवार चिंतामग्न भी हैं। कांग्रेस ने कुंभलगढ़ के रिसॉर्ट में अपने उम्मीदवारों को ठहराया है। रविवार को हरितालिका तीज होने पर कांग्रेस की महिलाओं की ओर से मेहंदी लगाने और तीज माता की पूजा करने के फोटो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: भिवाड़ी में 20 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; साथी गंभीर

पांच राउंड में होगी मतगणना
रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव के साथ उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार ने सूचना केंद्र में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने की गई व्यवस्थाओं को देखा। सूचना केंद्र में पांच राउंड में गिनती पूरी होगी। एक राउंड में 14 टेबल लगाई जाएंगी। अंतिम तीन टेबल लगेंगी, जिन पर वार्ड 58, 59 और 60 के मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed