फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

Sun, 13 Sep 2026 10:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Sep 2026 10:30 PM IST
खास बातें

IND vs AFG 1st T20i 2026: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जहां अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की तो वहीं, अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले का दम दिखाया।

विज्ञापन
IND vs AFG T20 Highlights: India vs Afghanistan 1st T20i Match Arun Jaitley Scorecard Result Updates in Hindi
अभिषेक और ईशान - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:29 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: भारत की दमदार जीत

अभिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13.4 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए अभिषेक ने दमदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगााया। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर साझेदारी निभाई।

अभिषेक ने 32 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर नाबाद आठ और तिलक वर्मा तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने दो विकेट झटके, जबकि अजमातुल्लाह ओमरजई को एक विकेट मिला। 
10:23 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: ईशान अर्धशतक से चूके

भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा है। ईशान अर्धशतक लगाने से चूक गए और 33 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
10:17 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा है। अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 32 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। 
10:04 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: अभिषेक का पचासा

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। अभिषेक और ईशान के बीच शानदार साझेदारी जारी है। 
09:52 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: पावरप्ले में भारत का शानदार प्रदर्शन

पहला झटका लगने के बाद अभिषेक और ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। भारत ने पावरप्ले समाप्त होने तक एक विकेट पर 82 रन बनाए हैं। भारत को अब जीत के लिए 84 गेंदों पर 75 रन बनाने हैं। 
09:38 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है। सैमसन ने अभिषेक के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की, लेकिन वह आठ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: भारत की पारी शुरू

अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन उतरे हैं। 
09:13 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी समाप्त

अजमातुल्लाह ओमरजई के नाबाद अर्धशतक की मदद से अफगानिस्तान ने भारत को 157 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अफगानिस्तान ओमरजई की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए ओमरजई ने 44 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। ओमरजई ने शिवम दुबे के आखिरी ओवर से 21 रन जुटाए जिससे अफगानिस्तान चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। 

अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 43 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओमरजई ने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। नबी 27 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। ओमरजई टिके रहे और उन्होंने टी20 करियर का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 13, इब्राहिम जादरान ने 11 रन बनाए। वहीं, मुजीब उर रहमान नौ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला। 
09:05 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: ओमरजई का पचासा

अजमातुल्लाह ओमरजई ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। ओमरजई का टी20 प्रारूप में यह दूसरा पचासा है। 
09:04 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को आठवां झटका

अफगानिस्तान को नूर अहमद के रूप में आठवां झटका लगा है। नूर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। नूर खाता भी नहीं खोल सके। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed