{"_id":"6ae72bcc57df9898c30b7d44","slug":"villagers-caught-two-youths-chitta-synthetic-drug-recovered-moga-news-c-371-1-mog1001-103355-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, चिट्टा बरामद
Sun, 01 Nov 2026 05:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। पंजाब के मोगा जिले के सिंघांवाला गांव में ग्रामीणों ने कथित तौर पर नशा सप्लाई करने आए दो युवकों को पकड़ा है। उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, चार युवक गांव में चिट्टा सप्लाई करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया जिसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए युवकों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। गांव सिंघांवाला के किसान नेता इकबाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। फोन करने पर महज पांच मिनट के भीतर हेरोइन उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे का विरोध करने वालों को धमकियां दी जाती हैं। गांव में सरकार द्वारा गठित विलेज डिफेंस कमेटी का कोई सदस्य नहीं है, इसलिए स्थानीय युवा अपने स्तर पर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।