{"_id":"6ae72f889174744de1034526","slug":"bus-rams-into-two-tractor-trolleys-youth-killed-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101993-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Sun, 01 Nov 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव कलेर के पास एक तेज रफ्तार बस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 वर्षीय हुस्नदीप सिंह उर्फ जोत की जान चली गई। उसके पिता बलराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित स्कूल की दीवार से भी जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर फरीदकोट से अपने गांव ढुडी लौट रहे थे। गांव कलेर के पास पीछे से आई ए न्यू दीप कंपनी की बस ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी। इसके बाद बस ने दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हुस्नदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। बलराज सिंह का उपचार अस्पताल में जारी है। अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता रछपाल सिंह सोसन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर चिंता व्यक्त की। सोसन ने कलेर के पास हाईवे कट को हादसों का कारण बताया। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की। साथ ही, तेज रफ्तार बसों पर लगाम लगाने की भी अपील की।