फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP appoints Mahendra Pandey as the new in-charge for Chandigarh

चंडीगढ़: नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, बदला प्रभारी; इन्हें मिली जिम्मेवारी

Wed, 23 Sep 2026 08:26 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 08:26 PM IST
सार

भाजपा में प्रभारी की भूमिका चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण होती है। प्रत्याशियों के चयन, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, स्थानीय नेताओं के बीच समन्वय और चुनावी रणनीति तैयार करने में प्रभारी की भूमिका रहती है।

विज्ञापन
BJP appoints Mahendra Pandey as the new in-charge for Chandigarh
महेंद्र पांडे, चंडीगढ़ भजापा के नए प्रभारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की सूची जारी की। इसमें चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी को भी बदल दिया गया है। अब महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग के पास थी।
विज्ञापन


महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ का प्रभार ऐसे समय में सौंपा गया है, जब नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को देखते हुए नई नियुक्ति को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए प्रभारी के सामने संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने से लेकर वॉर्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

भाजपा में प्रभारी की भूमिका चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण होती है। प्रत्याशियों के चयन, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, स्थानीय नेताओं के बीच समन्वय और चुनावी रणनीति तैयार करने में प्रभारी की भूमिका रहती है। ऐसे में नगर निगम चुनाव से कुछ महीने पहले चंडीगढ़ के प्रभारी में बदलाव के बाद पार्टी के भीतर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। महेंद्र पांडे आने वाले दिनों में चंडीगढ़ का दौरा कर सकते हैं।

इस दौरान वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसमें वार्ड स्तर पर पार्टी की तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों और चुनावी मुद्दों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

चंडीगढ़ भाजपा में इससे पहले अतुल गर्ग प्रभारी के तौर पर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। मई 2026 में भी वह चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके थे। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर भी हाल में संगठन में बदलाव हुए हैं। अगस्त में जारी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्हें चंडीगढ़ का प्रभारी बनाए जाने से उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed