Sugar Free Sweets Recipes : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, अपनापन और खुशियों का प्रतीक है। इस खास दिन पर मिठाई खिलाने की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। हालांकि, बाजार में मिलने वाली कई मिठाइयों में रिफाइंड शुगर और ज्यादा कैलोरी होती है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी होता है।
Raksha Bandhan 2026: मिठास भी रहेगी, सेहत भी! रक्षाबंधन पर बनाएं ये 4 बिना चीनी की मिठाइयां
Sugar-Free Sweet Recipes: इस रक्षाबंधन स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना है तो घर पर बिना चीनी की हेल्दी मिठाइयां बना सकते हैं। इन मिठाइयों में प्राकृतिक मिठास के लिए खजूर, अंजीर, केला या किशमिश जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूर और ड्राई फ्रूट्स लड्डू
बिना चीनी के लड्डू आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री नोट कर लें।
- खजूर
- बादाम
- काजू
- अखरोट
- नारियल
कैसे बनाएं शुगर फ्री लड्डू
- बिना चीनी के लड्डू बनाने के लिए बीज निकाले हुए खजूर, बादाम, काजू, अखरोट और थोड़े नारियल का इस्तेमाल करें।
- सभी चीजों को मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- इस मिश्रण में घी मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
- खजूर इन लड्डुओं को प्राकृतिक मिठास देता है, इसलिए अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं होती।
नारियल-खजूर बाइट्स
सामग्री
- नारियल
- खजूर
- इलायची
- ड्राई फूट्स
रेसिपी
- नारियल को कद्दूकस कर लें।
- अब इसमें दरदरा पीसे खजूर को मिला लें।
- इस किसी समतल प्लेट पर घी लगाकर फैलाएं।
- इस मिश्रण से छोटी-छोटी बाइट्स तैयार की जा सकती हैं।
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
- इसे कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद सर्व करें।
अंजीर-बादाम रोल
सामग्री
- सूखे अंजीर
- बादाम
- नारियल लच्छा
विधि
- सूखे अंजीर को कुछ देर भिगोकर रख दें।
- अब इसे बादाम के साथ पीस लें।
- मिश्रण को बेलकर रोल का आकार दें
- ऊपर से नारियल की परत लगा दें।
- छोटे टुकड़ों में काटकर रक्षाबंधन पर सर्व करें।
केला-ओट्स मिठाई
सामग्री
- केला
- ओट्स
- नारियल
- ड्राई फ्रूट्स
मिठाई बनाने की विधि
- पके केले को मैश करके उसमें ओट्स, कद्दूकस किया हुआ नारियल और थोड़े कटे हुए मेवे मिलाएं।
- मिश्रण को छोटे-छोटे आकार में तैयार करके हल्का सा सेट होने दें।
- यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो रिफाइंड शुगर से बचना चाहते हैं।
नोट: खजूर, अंजीर और केला जैसी प्राकृतिक रूप से मीठी चीजों में भी शुगर और कैलोरी होती है, इसलिए मिठाई का सेवन सीमित मात्रा में करें।