प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और देश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: खेल जगत ने पीएम को दीं शुभकामनाएं, सचिन-गांगुली से लेकर पीटी उषा ने कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेल जगत के दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने मोदी की खेलों के प्रति योगदान और खिलाड़ियों के लिए लगातार समर्थन की सराहना की।
गौतम गंभीर ने पीएम मोदी के स्वास्थ्य और खुशी की कामना की
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हैं और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री भारत को शानदार भविष्य की ओर आगे ले जाते रहेंगे।
युवराज सिंह और सुरेश रैना ने भी दी बधाई
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व भारत को मजबूत और अधिक प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जा रहा है। युवराज ने आने वाले वर्ष में प्रधानमंत्री के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लगातार सफलता की कामना की।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, ताकत और खुशी की कामना करते हुए कहा कि देश के प्रति उनका समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता रहे। रैना ने उम्मीद जताई कि भारत तरक्की और गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी की ऊर्जा, अनुशासन और देश के प्रति प्रतिबद्धता को प्रेरणादायक बताया। प्रसाद ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा के लिए कई और वर्षों की कामना की।
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एक वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी पूरी क्षमता के साथ देश के विकास के लिए काम किया है और उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे।
🪔 Lighting the Aashirvaad Ka Diya on Sewa Diwas, with prayers and best wishes for Hon’ble PM Shri Narendra Modi ji on his birthday. @narendramodi ji 🙏
— Saina Nehwal (@NSaina) September 17, 2026
May the light of service, dedication and a stronger India continue to shine. 🇮🇳#सेवा_संकल्प_अभियान#SevaSankalpAbhiyan… pic.twitter.com/nyExR173dd
सायना नेहवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों का सहयोग किया है और वह हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे हैं। इसके साथ ही सायना ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच आशीर्वाद के रूप में दीप जलाने की अपील भी की।