फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-जापान खेल संबंधों को मजबूती: बीसीसीआई अध्यक्ष मन्हास ने जापानी राजदूत से मुलाकात की, खिलाड़ी भी रहे साथ

Wed, 16 Sep 2026 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Sep 2026 07:57 PM IST
सार

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची से मुलाकात की।

विज्ञापन
BCCI President Mithun Manhas Team India members meet Japan Ambassador Ono Keiichi ahead of bilateral T20I
भारत में जापान के राजदूत केइची के साथ भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्यों ने बुधवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची से मुलाकात की। यह खास मुलाकात सुजुकी कप से पहले हुई, जिसमें भारत और जापान की पुरुष टीमें पहली बार 22 सितंबर को तोचिगी प्रान्त के सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड में टी20 मैच में आमने-सामने होंगी। 


इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच बढ़ते खेल संबंधों पर जोर दिया गया। राजदूत ओनो ने मन्हास और भारतीय टीम को 'दारुमा' भेंट किया, जो जापान में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए मन्हास ने कहा कि यह मौका बहुत अहम है, क्योंकि क्रिकेट जापान में नए दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है।
BCCI President Mithun Manhas Team India members meet Japan Ambassador Ono Keiichi ahead of bilateral T20I
मिथुन मन्हास और ओनो केइची - फोटो : BCCI
मन्हास ने साझा की फोटो 
मन्हास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज दिल्ली में टीम इंडिया के साथ भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची से मिलकर खुशी हुई। यह एक खास पल है, क्योंकि क्रिकेट जापान में नए दर्शकों तक पहुंच रहा है। यह जय शाह की उस दूरदर्शिता को भी दर्शाता है, जिसमें हमारे खेल को नई जगहों तक ले जाने और इसे सच में ग्लोबल बनाने की बात कही गई है। हमें इस विजन को आगे बढ़ाने और दुनिया के नए हिस्सों में क्रिकेट की मौजूदगी को मजबूत करने पर गर्व है। इस ऐतिहासिक मैच और एशियन गेम्स के लिए उत्साह बढ़ रहा है।

राजदूत ओनो ने भी मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि उन्हें मन्हास और अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने एक्स पर लिखा, दोस्ती की नई पारी, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम इंडिया से मिलकर खुशी हुई। 22 सितंबर को सानो, तोचिगी, जापान में होने वाले सुजुकी कप भारत-जापान 75वीं वर्षगांठ क्रिकेट मैच का बेसब्री से इंतजार है। 20वें एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं।
BCCI President Mithun Manhas Team India members meet Japan Ambassador Ono Keiichi ahead of bilateral T20I
भारतीय टीम के साथ ओनो केइची - फोटो : BCCI
भारत और जापान के बीच होना है क्रिकेट मैच
सुजुकी कप का आयोजन भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के हिस्से के तौर पर किया जा रहा है। यह 'स्पोर्ट 75' पहल का पहला कदम भी है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच खेलों के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है। यह जापान में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होंगी। यह मैच 2026 एशियन गेम्स में पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले हो रहा है, जिसमें भारत और जापान दोनों हिस्सा लेंगे। भारत इस मैच का इस्तेमाल इस बड़े टूर्नामेंट की अपनी तैयारियों के हिस्से के तौर पर करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed