फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई बजाज पल्सर NS200 भारत में लॉन्च: जानें नए TFT कंसोल और दमदार फीचर्स की पूरी डिटेल, कितनी है कीमत?

Fri, 23 Oct 2026 08:44 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Fri, 23 Oct 2026 08:44 PM IST
सार

  • बजाज ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar NS200 को नए फीचर्स और कुछ हार्डवेयर अपडेट के साथ पेश किया है।
  • बाइक में राइड मोड्स, नया 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Updated Bajaj Pulsar NS200 Launched: Check New Features Price Specs
Bajaj Pulsar NS200 - फोटो : Bajaj Auto

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीट-फाइटर मोटरसाइकिल बजाज पल्सर एनएस200 (Bajaj Pulsar NS200) को और ज्यादा एडवांस और दमदार बनाते हुए नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,60,374 रुपये रखी गई है। हाल ही में बजाज ने अपनी नई पल्सर सीरीज में जो आधुनिक फीचर्स जोड़े थे, उन्हें अब आखिरकार एनएस200 में भी शामिल कर दिया गया है। इन नए बदलावों के साथ यह मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड बाइक बन गई है। 

Trending Videos
Updated Bajaj Pulsar NS200 Launched: Check New Features Price Specs
Bajaj Pulsar NS200 - फोटो : Bajaj Auto

नई पल्सर एनएस200 में मुख्य अपडेट्स क्या हैं?

बजाज ने अपडेटेड Bajaj Pulsar NS200 बाइक में कई तकनीकी बदलाव किए हैं, जो इसके परफॉर्मेंस और राइडिंग अनुभव को पूरी तरह बदल देते हैं:
  • पावर में बढ़ोतरी: अब यह मोटरसाइकिल 25.5 HP की पावर जनरेट करती है, जो पहले के मुकाबले (24.5 HP) थोड़ी ज्यादा है। हालांकि, बाइक का मजबूत पेरिमेटर फ्रेम पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है।
  • आधुनिक फीचर्स: इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) के साथ राइड मोड्स, गूगल मैप्स मिररिंग वाला नया 5-इंच टीएफटी कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्पोर्ट्स शिफ्टर जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं।
Updated Bajaj Pulsar NS200 Launched: Check New Features Price Specs
Bajaj Pulsar NS200 - फोटो : Bajaj Auto

इंजन, गियरबॉक्स और मैकेनिकल स्पेसिफिएशंस में क्या नया है?

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर, Pulsar NS200 में वही भरोसेमंद 199.5 सीसी, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
  • ट्रिपल-स्पार्क तकनीक: यह इंजन अपने ट्रिपल-स्पार्क टेक्नोलॉजी और 4-वाल्व सेटअप के दम पर तेज और ब्रिस्क परफॉर्मेंस देता है। जबकि 6-स्पीड गियरबॉक्स इसे हाईवे की रफ्तार पर आसानी से क्रूज करने में मदद करता है। 
  • हार्डवेयर अपडेट्स: बाइक के हार्डवेयर में भी हल्का बदलाव किया गया है। अब यह पहले के 33 मिमी के मुकाबले मोटर 37 मिमी के मोटे अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स पर दौड़ती है, और इसके पिछले पहिए में 130/70 R17 साइज का टायर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Updated Bajaj Pulsar NS200 Launched: Check New Features Price Specs
Bajaj Pulsar NS200 - फोटो : Bajaj Auto

राइडर की सुरक्षा और सुविधा के लिए कौन से नए फीचर्स जोड़े गए हैं?

इस अपडेट के साथ बजाज ने सुरक्षा और कन्वीनियंस का भी पूरा ध्यान रखा है:
  • राइडर एड्स: इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी तकनीक के जरिए सिलेक्टेबल राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है, जो अलग-अलग सड़क स्थितियों में बेहतर ग्रिप देता है।
  • अन्य फीचर्स: बाइक में एडजस्टेबल लीवर्स, पैनिक ब्रेक अलर्ट (Panic Brake Alert), यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और एक हैजर्ड स्विच जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, पुराने एलसीडी डिस्प्ले की जगह नया 5-इंच का टीएफटी कंसोल दिया गया है जो गूगल मैप्स मिररिंग को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Updated Bajaj Pulsar NS200 Launched: Check New Features Price Specs
Bajaj Pulsar NS200 - फोटो : Bajaj Auto

कंपनी का इस नए अपडेट को लेकर क्या कहना है?

इस लॉन्च पर अपने विचार साझा करते हुए, बजाज ऑटो लिमिटेड के टू-व्हीलर बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस अधिकारी सारंग कनाडे (ने कहा, "पल्सर के लिए, परफॉर्मेंस हमेशा से पावर पर आधारित रही है। हमारा मानना है कि इसे इस बात से भी परिभाषित किया जाना चाहिए कि एक राइडर उस पावर का कितनी आत्मविश्वास और सहजता से उपयोग कर सकता है। NS200 के साथ, हम बदलते राइडिंग जरूरतों को पूरा करने और एनएस के परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कैरेक्टर को बरकरार रखते हुए राइडिंग अनुभव में अधिक अनुकूलन क्षमता लाने के लिए इस परिभाषा को विकसित कर रहे हैं।"

पल्सर परिवार में NS, N, RS और OG लाइन-अप पहले से मौजूद हैं, जिसमें NS200 अपने शार्प हैंडलिंग और बेहतरीन पेरिमेटर फ्रेम के चलते हमेशा से एक परफेक्ट मिडल-ग्राउंड रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed