फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car Maintenance Guide Simple Checks to Do Before Winter

कार केयर टिप्स: सर्दियों में ऐसे करें अपनी कार की देखभाल, सफर में नहीं होगी कोई परेशानी

Fri, 23 Oct 2026 05:20 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2026 05:20 PM IST
सार

  • सर्दियों में अपनी कार का रखरखाव कैसे करें।
  • टायर और ब्रेक को हर हफ्ते चेक करने से सफर में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
  • इंजन ऑयल और कूलेंट की समय-समय पर जांच कर मैनुअल के हिसाब से मेंटेन करना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
car Maintenance Guide Simple Checks to Do Before Winter
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

त्योहारों की भागदौड़ के बीच अब सर्दियों की दस्तक शुरू हो गई है. कई लोग लंबी यात्राओं की तैयारी में भी कर रहे हैं। ऐसे में आमतौर पर लोग अपनी कार के रखरखाव पर ध्यान देना भूल जाते हैं.  कार की नियमित जांच सिर्फ खर्च बचाने का ही नहीं, सुरक्षा का भी सवाल है। घिसे टायर, कमजोर बैटरी या कम कूलेंट जैसी छोटी लापरवाहियां रास्ते में बड़ी परेशानी बन सकती हैं। इसलिए किसी भी सफर पर जाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें की गाड़ी पूरी तरह से लंबे सफर के लिए तैयार हो. आमतौर पर सलाह दी जाती है कि सर्विस का इंतजार करने के बजाय हर महीने कुछ बुनियादी चीजें खुद देख लेनी चाहिए।

विज्ञापन

टायर और ब्रेक पर सबसे पहले नजर

गौरतलब है कि टायर ही कार और सड़क के बीच का एकमात्र संपर्क होते हैं. इसलिए इनकी हवा हर दो-तीन हफ्ते में चेक कर लेना बहुत जरूरी होता है ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। ठंड में तापमान गिरने के कारण दबाव घट जाता है, इसलिए इस मौसम में टायरों की हवा का ज्यादा ध्यान रखें। टायर की गहराई, दरारें और बगल के उभार भी देख लें। ब्रेक लगाते वक्त अगर आवाज आए, पैडल ढीला लगे या गाड़ी एक तरफ खिंचे, तो देरी न करें। सही दबाव मैनुअल या ड्राइवर की तरफ के दरवाजे पर लिखा मिलता है।

विज्ञापन

इन पार्ट्स का ध्यान रखना है बहुत जरूरी

  • इंजन ऑयल की नियमित जांच: कार के बेहतर प्रदर्शन के लिए समय-समय पर डिपस्टिक से इंजन ऑयल का स्तर जांचें और कम चलने पर भी मैनुअल के अनुसार इसे समय से बदलें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कूलेंट से ओवरहीटिंग से बचाव: कूलेंट का स्तर और रंग नियमित रूप से देखते रहें, यह सर्दियों में इंजन को जमने से रोकता है और ज्यादा चलने पर ओवरहीटिंग से बचाता है।
  • एयर फिल्टर और माइलेज का कनेक्शन: गंदा एयर फिल्टर इंजन तक हवा का प्रवाह कम कर देता है, जिससे माइलेज घटता है; धूल भरे इलाकों में इसे जल्दी साफ कराएं या बदलवाएं।
  • सफर में सुरक्षा और बचत: इन तीनों का सही रखरखाव न केवल सफर में अचानक होने वाली खराबी से बचाता है, बल्कि कार की उम्र और रीसेल वैल्यू भी बढ़ाता है।

बैटरी, वाइपर और लाइटों को करें चेक

ठंड में बैटरी की असली परीक्षा होती है। अगर इंजन स्टार्ट होने में देर लगे या डैशबोर्ड की लाइटें मंद दिखें, तो बैटरी की जांच कराएं और टर्मिनल पर जमी सफेद परत साफ करवाएं। कोहरे और बारिश में साफ दिखना जरूरी है, इसलिए वाइपर ब्लेड, वाशर का पानी, हेडलाइट, फॉग लैंप और इंडिकेटर पहले से जरूर परख लें। धुंधले हो चुके हेडलाइट कवर भी रोशनी घटा देते हैं।

रिकॉर्ड, सर्विस और अपनी सुरक्षा

हर सर्विस की रसीद संभालकर रखें। इससे गाड़ी का इतिहास पता रहता है और बेचते समय सही कीमत मिलने में मदद होती है। वारंटी वाली गाड़ी की सर्विस ऑथोराइज्ड सेंटर पर कराना बेहतर माना जाता है। डैशबोर्ड पर कोई चेतावनी लाइट जले तो उसे नजरअंदाज न करें। लंबी यात्रा से पहले टायर, ब्रेक, तेल और स्टेपनी देखें और साथ में प्राथमिक उपचार किट व टॉर्च जरूर रखें। ये छोट-छोटे काम करके आप बिना सर्विस सेंटर जाए अपनी कार का ध्यान रख सकते हैं और अपने सफर को आसान और बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed