{"_id":"6adb41595102df43b007eb5c","slug":"no-puc-no-fuel-rule-valid-certificate-mandatory-how-check-status-online-2026-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपका पीयूसी एक्सपायर होने वाला है?: घर बैठे ऐसे चेक करें सर्टिफिकेट की वैधता, वरना नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
क्या आपका पीयूसी एक्सपायर होने वाला है?: घर बैठे ऐसे चेक करें सर्टिफिकेट की वैधता, वरना नहीं मिलेगा पेट्रोल
Fri, 23 Oct 2026 04:43 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:43 PM IST
सार
- दिल्ली में No PUC, No Fuel पॉलिसी का एलान।
- एक नवंबर से नॉन-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध।
- परिवहन पोर्टल पर ऑनलाइन जांचें वैधता ।
- mParivahan एप से भी पीयूसी करें चेक।
विज्ञापन
घर बैठे जांचे पीयूसी की करें जांच
- फोटो : एआई जनरेटेड
अगर आप दिल्ली में गाड़ी चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए No PUC, No Fuel यानी वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं तो ईंधन नहीं वाली नीति लागू कर दी है। इसके साथ ही एक नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी में नॉन-BS6 (Non-BS6) वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Trending Videos
घर बैठे जांचे पीयूसी की करें जांच
- फोटो : एआई जनरेटेड
mParivahan एप के कैसे देखें प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता
इसके अलावा आप mParivahan एप से भी पीयूसी को आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आप मोबाइल एप के जरिए आसानी से स्टेटस देखना चाहते हैं, तो एमपरिवहन एप उपयोगी हो सकता है।
इसके अलावा आप mParivahan एप से भी पीयूसी को आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आप मोबाइल एप के जरिए आसानी से स्टेटस देखना चाहते हैं, तो एमपरिवहन एप उपयोगी हो सकता है।
- इसके लिए अपने स्मार्टफोन में सबसे पहले एमपरिवहन एप डाउनलोड करें और फिर साइन इन करें।
- अगर आपका वाहन एप की लिस्ट में नहीं है, तो उसे मैन्युअली एड करें।
- वाहन का प्रोफाइल या होम स्क्रीन पर दिया गया व्हीकल सेक्शन खोलें।
- इसके बाद वैधता देखने के लिए पीयूसीसी के विकल्प को चुनें।
- अगर आपके पास एक से ज्यादा वाहन हैं, तो यह एप बेहद काम का साबित होता है, क्योंकि आप अपने सभी वाहनों की जानकारी एक ही जगह सुरक्षित रख सकते हैं।
घर बैठे जांचे पीयूसी की करें जांच
- फोटो : एआई जनरेटेड
कितने समय तक वैध रहता है पीयूसी सर्टिफिकेट?
यहां पर यह भी एक अहम सवाल खड़ा होता है, तो नए वाहनों को आमतौर पर रजिस्ट्रेशन की तारीख से एक साल तक का कवरेज मिलता है। इसके बाद यह सर्टिफिकेट आमतौर पर छह-छह महीने के लिए ही वैध रहता है। चूंकि छह महीने का यह साइकल काफी छोटा होता है, इसलिए अक्सर लोगों को इसकी एक्सपायरी का ध्यान नहीं रहता और वे चूक जाते हैं।
एक्सपर्ट्स कहते हैं इस चूक से बचने के लिए एक्सपायरी डेट से ठीक एक हफ्ता पहले अपने फोन में रिमाइंडर सेट कर लें, खासकर तब जब आप दिल्ली या उसके आसपास ड्राइव करते हैं, जहां फ्यूल स्टेशनों पर वैध सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया हो।
अगर ऑनलाइन कोई रिकॉर्ड न दिखे तो क्या करें?

- हाल ही में हुआ है टेस्ट: अगर आपका टेस्ट बहुत हाल ही में हुआ है, तो थोड़ा इंतजार करें और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट होने तक टेस्टिंग सेंटर द्वारा दिया गया पेपर सर्टिफिकेट संभाल कर अपने पास रखें।
- टाइपिंग की गलती: रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस कैरेक्टर भरते वक्त स्पेलिंग या टाइपिंग एरर दोबारा चेक कर लें, क्योंकि अक्सर अंग्रेजी का अक्षर O और गणित का नंबर 0 आपस में मिल जाते हैं और कन्फ्यूजन होता है।
- आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें: कुछ थर्ड-पार्टी टूल्स बिना चेसिस नंबर मांगे वैधता चेक करने का दावा करते हैं, लेकिन वे आपकी निजी डिटेल्स इकट्ठा कर लेते हैं। इसलिए केवल आधिकारिक पोर्टल और एप का ही इस्तेमाल करें। अपने प्राइवेसी को दांव पर न लगाएं।