17 अक्तूबर को सूर्य के तुला राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। आपको बता दें सूर्य 17 अक्तूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे, जो इस राशि में 16 नवंबर तक रहेंगे। तुला राशि में शुक्र और बुध पहले से विराजमान हैं इस तरह त्रिग्रही के अलावा दूसरे राजयोग भी बन रहे हैं। शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी राजयोग, सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग, शुक्र-सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐस में इन ग्रहों के चलते तीन राशि वालों के लिए आने वाले दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा।
2 of 4
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
17 अक्तूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग बनेगा जिससे सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। करियर-कारोबार में जबरदस्त लाभ और मुनाफा मिलेगा। कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नई तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
3 of 4
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
त्रिग्रही योग का शुभ प्रभाव तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। व्यापार में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इसके अलावा कोई बड़ी और महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा। त्रिग्रही योग से परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी और संपन्नता आएगी।
4 of 4
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही अच्छा और फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अच्छा और जबरदस्त मुनाफा हासिल करने का योग बनेगा। करियर-कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है। आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर-कारोबार में कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।