फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर में कई प्रभावशाली ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशियों को मिलेंगी एक साथ कई खुशियां

Wed, 07 Oct 2026 03:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 07 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

अक्तूबर का महीना ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगा। जिससे कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
october 2026 major planet transits and these are lucky zodiac sign
अक्तूबर माह की भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के नजरिए अक्तूबर का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस माह कई बड़े ग्रह अपनी राशि और चाल में बदलाव करेंगे। इसके साथ ही कई ग्रहों की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा। ग्रहों की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। 17 अक्तूबर 2026 को सूर्यदेव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कई राशि वालों के आत्मविश्वास और करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा सुख और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 3 अक्तूबर को तुला राशि में वक्री हो चुके हैं. 19 अक्तूबर 2026 को शुक्र अस्त होंगे। जिससे धन और सुख-सुविधाओं में बदलाव देखने को मिलेगा। 24 अक्तूबर को बुध तुला राशि में वक्री होंगे। फिर 30 अक्तूबर को अस्त होंगे। 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति  सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिससे ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अक्तूबर माह में ग्रहों की चाल में बदलाव कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 

Trending Videos
october 2026 major planet transits and these are lucky zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
अक्तूबर के महीने में ग्रहों के गोचर और स्थिति में बदलाव का प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। करियर-व्यापार में नए-नए तरह के असर मिलेंगे। इस माह नौकरी में प्रमोशन और कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार में लाभ के कई अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार संग बेहतर तालमेल रहेगा और आने वाले समय में आपको अच्छा अनुशासन का पालन करना होगा। 

october 2026 major planet transits and these are lucky zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही बड़े बदलाव वाला होगा। इससे आपके आर्थिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नए-नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल जाएंगे। लेकिन इस माह आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
october 2026 major planet transits and these are lucky zodiac sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए अक्तूबर 2026 विशेष लाभ होगा। माह के अंत में सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। करियर में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार में कोई अच्छी डील मिलेगी।
विज्ञापन
october 2026 major planet transits and these are lucky zodiac sign
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्तूबर माह बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। नए-नए तरह के मौके मिलेंगे। करियर में प्रगति के नए-नए असवर मिलेंगे। लेन-देन में किसी तरह का मौका आपके पक्ष में आएगा। करियर में प्रगति के नए अवसर होंगे। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed