Surya Gochar 2026: सूर्य अक्तूबर महीने में बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 17 अक्तूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम और कला के कारक ग्रह हैं। ऐसे में तुला राशि में सूर्य के गोचर का प्रभाव कई राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान जातकों को रिश्तों, आर्थिक स्थिति, करियर और मान-सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।
लकी राशियां: 17 अक्तूबर से इन राशि के लोगों को मिलेंगी खुशियां, सफलता-सम्मान के बनेंगे योग
Surya Gochar 2026: सूर्य 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। उनका यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही जातकों के मान-सम्मान, आत्मविश्वास और सुख में भी वृद्धि हो सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर काफी खास रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। काम को लेकर कोई बड़ा अच्छा अपडेट आपको मिल सकता है। आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ ले पाएंगे। करियर में उछाल देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ धन बचाने और उसका संचय करने के अवसर भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपके लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आपके काम और प्रयासों को वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना भी मिल सकती है।
सर्वपितृ अमावस्या 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें यह एक उपाय, सभी दोष और पापों से मिल सकती है मुक्ति
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान कारोबार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विवाह के मार्ग की बाधाएं दूर होती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के अवसर मिलने के योग बन सकते हैं। वहीं, व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने से फायदा हो सकता है। इसके अलावा अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लेने पर सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शारदीय नवरात्रि 2026: आने वाले हैं शारदीय नवरात्रि, यहां देखें पूजा की पूरी सामग्री और कैलेंडर
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन वैधृति योग का संयोग, इन 3 राशि वालों को रहना होगा अलर्ट
मकर राशि
मकर राशि वालों को सूर्य गोचर से बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इससे भविष्य में तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। पढ़ाई से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण अवसर भी सामने आने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है।
लकी राशियां: शुक्रादित्य योग बदलेगा इन 3 राशि वालों के दिन, बंपर लाभ से लेकर विदेश यात्रा के योग
मंगल के नक्षत्र में राहु की एंट्री: इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-परीक्षा में होंगे सफल