{"_id":"6ab3fe21a54acebf2605748a","slug":"daughters-body-removed-from-the-funeral-pyre-and-sent-for-post-mortem-fathers-last-rites-performed-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4758847-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: सर्पदंश से पिता की मौत के बाद बेटी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने चिता से शव उठाकर कराया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: सर्पदंश से पिता की मौत के बाद बेटी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने चिता से शव उठाकर कराया पोस्टमॉर्टम
Wed, 23 Sep 2026 10:28 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:28 PM IST
सार
जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में सर्पदंश से 44 वर्षीय बसंत कोल की मौत के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने बेटी का शव चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद उसकी बेटी की भी तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी पुलिस टीम श्मशान पहुंच गई और बेटी के शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी बसंत कोल उम्र 44 साल को सोमवार व मंगलवार की दरम्यानी रात सोते समय सांप ने काट लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय बेटी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। अधिक तबीयत खराब होने के कारण बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था। दोनों शवों को परिजनों के द्वारा बुधवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें- एमपी: ओबीसी आरक्षण पर राहुल गांधी का सीएम मोहन को पत्र, बोले-13% होल्ड पदों पर दें नियुक्ति; चार साल से इंतजार
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बेटी की मौत का कारण पिता की मौत होना बताया गया था। पुलिस को संदेह था कि बेटी की मौत भी सांप के काटने से हुई है। पिता-बेटी की अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने श्मशान पहुंचकर बेटी का अंतिम संस्कार रूकवाते हुए शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे जांच करेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।