{"_id":"6ab3dc357fa9abc67d05a144","slug":"major-excise-crackdown-in-burhanpur-17-raids-5-arrested-in-illegal-liquor-case-burhanpur-news-c-1-1-noi1514-4757008-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग का एक्शन: महिलाओं की शिकायत पर सीवल-साईंखेड़ा-हैदरपुर में 17 ठिकानों पर दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग का एक्शन: महिलाओं की शिकायत पर सीवल-साईंखेड़ा-हैदरपुर में 17 ठिकानों पर दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2026 08:14 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:14 PM IST
सार
बुरहानपुर में महिलाओं की शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने सीवल, साईंखेड़ा और हैदरपुर क्षेत्र में 17 स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई में अवैध शराब रखने और बेचने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार हुए। टीम ने 15 लीटर कच्ची शराब और 43 पाव देशी शराब जब्त कर पांच प्रकरण दर्ज किए।
विज्ञापन
महिलाओं की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 ठिकानों पर दबिश, 5 गिरफ्तार।
विस्तार
बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। महिलाओं की शिकायत के बाद आबकारी टीम ने सीवल, साईंखेड़ा और हैदरपुर क्षेत्र में 17 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब और 43 पाव देशी शराब जब्त की है।
विज्ञापन
17 स्थानों पर एक साथ पहुंची टीम
सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने सीवल के इंद्रानगर, बंजारवाड़ी और राठयावाड़ी, साईंखेड़ा के इंद्रानगर, भील मोहल्ला और टांडा क्षेत्र सहित हैदरपुर में कार्रवाई की। गौर ने बताया कि टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब रखने और बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- किरनापुर थाना मामला: महिला से बदसलूकी और अवैध गिरफ्तारी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट, चार पुलिसवालों पर गाज
विज्ञापन
महिलाओं की शिकायत के बाद कार्रवाई
बताया गया कि संबंधित क्षेत्रों में अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर महिलाओं ने शिकायत की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने इन इलाकों में कार्रवाई की। विभाग के मुताबिक अवैध शराब के ठिकानों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
अवैध शराब की सूचना देने की अपील
आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध मदिरा का निर्माण, भंडारण या बिक्री होने की जानकारी मिले तो विभाग को सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कार्रवाई में आमजन का सहयोग महत्वपूर्ण है। शासन प्रशासन तब जागता है जब कोई बड़ी घटना घटित होती है। जहरीली शराब जिले में अवैध रूप से निर्माण की जाती है, लेकिन आबकारी विभाग की सुस्त कार्रवाई को लेकर सवाल भी खड़े होते हैं।
