पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors removed a five-kilogram lump from a woman's abdomen after a complex surgery.

Lucknow News: डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाली पांच किलो की गांठ

Tue, 07 Jul 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors removed a five-kilogram lump from a woman's abdomen after a complex surgery.
पीजीआई।
लखनऊ। पीजीआई के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर महिला के पेट से पांच किलो की गांठ सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। महिला पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय को सुरक्षित रखा, ताकि भविष्य में महिला की प्रजनन क्षमता पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन

पीजीआई के जनरल हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू रानी ने बताया कि महिला (30) को कई माह से पेट में अत्यधिक सूजन और दर्द से की समस्या थी। जांच में उसके गर्भाशय में 25×17 सेमी और अंडाशय में सात सेमी की गांठ का पता चला। गांठ बढ़कर पेट में फैल गई थी। ऑपरेशन करते समय गांठ को हटाते समय आसपास के दूसरे अंगों को नुकसान से बचाना चुनौती भरा था। तीमारदारों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर गांठ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन टीम में डॉ. निधि, डॉ. मोनिका, डॉ. रितेश, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. आयुषी, नर्सिंग अधिकारी ज्योति, प्रगति, सोनाली व वंदना भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed