पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU: Three more cupboards opened in the Urology Department; medicines worth three lakh rupees recovered.

केजीएमयू : यूरोलॉजी विभाग में तीन और अलमारियां खुलीं, तीन लाख की दवाएं बरामद

Tue, 07 Jul 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
KGMU: Three more cupboards opened in the Urology Department; medicines worth three lakh rupees recovered.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग में करोड़ों रुपये के दवा घोटाले की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों एक बर्खास्त कर्मचारी की अलमारी से करीब दो लाख रुपये की दवाएं मिली थीं। सोमवार को बर्खास्त किए गए अन्य कर्मचारियों की तीन और अलमारियों का ताला कमेटी की मौजूदगी में खोला गया। इनसे करीब तीन लाख रुपये की दवाएं बरामद हुई हैं। जांच समिति इन दवाओं को का मिलान स्टॉक और खरीद रिकॉर्ड से कर रही है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद दवाएं आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री राहत कोष, प्रधानमंत्री राहत कोष और अन्य सरकारी योजनाओं के बजट से खरीदी गई थीं। इन दवाओं का मरीजों तक पहुंचने के बजाय कर्मचारियों की अलमारियों में मिलना गंभीर अनियमितता माना जा रहा है। जांच कमेटी यह पता लगा रही है कि दवाएं किस परिस्थिति में वहां पहुंचीं, इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
विज्ञापन

केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग में असाध्य योजना के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की दवाओं के घोटाले का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की थी। अब तक तीन संविदा कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। जबकि एक नियमित फार्मासिस्ट को निलंबित किया गया है। इसके अलावा विभागाध्यक्ष को भी पद से हटा दिया गया है। बर्खास्त संविदा कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। मैनपावर आपूर्ति करने वाली एजेंसी से वसूली की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed