{"_id":"6a4c16cbd3669c971701f7d6","slug":"viral-news-about-half-a-kilo-of-gold-being-found-in-the-bag-of-a-devotee-returning-from-ayodhya-turns-out-to-be-fake-lucknow-news-c-13-lko1070-1816329-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अयोध्या से लाैटे श्रद्धालु के बैग में आधा किलो सोना मिलने की वायरल खबर निकली फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अयोध्या से लाैटे श्रद्धालु के बैग में आधा किलो सोना मिलने की वायरल खबर निकली फर्जी
Tue, 07 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज। सोशल मीडिया पर सोमवार को अयोध्या दर्शन से लौटे श्रद्धालु के बैग में आधा किलो सोना मिलने की सूचना वायरल हुई। अयोध्या यात्रा से जुड़ी खबर होने के कारण पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। पुलिस की जांच में यह सूचना फर्जी पाई गई। जांच में सामने आया कि श्रद्धालु हर्ष यादव की सोने की चेन चोरी हुई थी।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के अनुसार, मोहनलालगंज के धरमंगत खेड़ा निवासी हर्ष यादव 2 जुलाई को अपने साथियों पुष्पेंद्र यादव, सौरभ शर्मा, प्रांशु यादव और पुष्कर के साथ बाइक से अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि दर्शन करने गए थे। लौटने पर हर्ष ने खुजौली पुलिस चौकी में बैग से सोने की चेन गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। हर्ष ने चोरी का आरोप पुष्पेंद्र पर लगाया। इंस्पेक्टर के अनुसार, जांच के दौरान 2 जुलाई को हर्ष यादव के बैग से नकली हार मिला था। हर्ष ने बताया कि वह यह आभूषण लोगों को उपहार में देने के लिए लाया था। उसकी सोने की चेन चोरी होने की पुष्टि नहीं हो सकी। दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई। इंस्पेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल सूचना असत्य और भ्रामक है। फर्जी सूचना फैलाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।