पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister to inaugurate Lucknow-Kanpur Expressway on the 13th

Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 13 को रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

Tue, 07 Jul 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister to inaugurate Lucknow-Kanpur Expressway on the 13th
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रशासनिक और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत और पेयजल सहित सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। आनंद द्विवेदी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी हर व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से पूरी की जाए। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि निरीक्षण के समय विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय और महानगर मंत्री शैलेंद्र राय ‘डब्बू’ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed