फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand minister sudivya kumar sonu death state mourning september 6 7 government holiday

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में शोक की लहर: 6-7 सितंबर को राजकीय शोक; 7 को सरकारी दफ्तर बंद

Sun, 06 Sep 2026 02:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 02:30 PM IST
सार

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सरकारी प्रोटोकॉल के तहत शोक व्यक्त किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
jharkhand minister sudivya kumar sonu death state mourning september 6 7 government holiday
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में दो दिन का राजकीय शोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने मंत्री के निधन पर 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सरकारी स्तर पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत शोक व्यक्त किया जाएगा। वहीं, 7 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

6 और 7 सितंबर को पूरे झारखंड में राजकीय शोक

राज्य सरकार की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक, 6 एवं 7 सितंबर को पूरे झारखंड में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सरकारी स्तर पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत दिवंगत मंत्री के प्रति शोक और सम्मान व्यक्त किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर राज्य में शोक का माहौल और गहरा गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन की दुखद सूचना को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना मेरे व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज उन्हें याद करते हुए मन में बार-बार यह विचार आ रहा है कि जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है। मंत्री सुदिव्य कुमार जी का परलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।

7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश

राजकीय शोक के साथ ही राज्य सरकार ने 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है। सरकार की ओर से यह निर्णय मंत्री के निधन के सम्मान में लिया गया है। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

झामुमो का राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन स्थगित

मंत्री के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। झामुमो की ओर से 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ प्रस्तावित राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। वहीं, सहयोगी दल कांग्रेस ने भी अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।



ये भी पढ़ें- बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ निधन

बताया जा रहा है कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री के निधन से झारखंड की राजनीति में भी शोक का माहौल है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed