फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Deaths of three ministers who held the Education portfolio in Jharkhand; incidents raise questions.

झारखंड: पहले बीमारी, फिर हादसा और अब अचानक मौत...साढ़े तीन साल में तीन शिक्षा मंत्रियों के निधन का दुखद संयोग

Sun, 06 Sep 2026 02:03 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 02:03 PM IST
सार

झारखंड की राजनीति में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक दुखद संयोग चर्चा में है। करीब साढ़े तीन वर्षों में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था, जबकि रामदास सोरेन की बाथरूम में गिरने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हुई थी।

विज्ञापन
Deaths of three ministers who held the Education portfolio in Jharkhand; incidents raise questions.
रामदास सोरेन-जगन्नाथ महतो-सुदिव्य कुमार सोनू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की सियासत में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक दुखद संयोग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों के दौरान राज्य ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले तीन मंत्रियों को खो दिया है। तीनों नेताओं के निधन की परिस्थितियां अलग-अलग रही हैं और इनके बीच किसी तरह के संबंध या खतरे की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद लगातार हुई इन मौतों ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


वर्तमान समय में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे शुद्धिव्य कुमार सोनू की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन होने की बात सामने आई है। उनके अचानक निधन की खबर से झारखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

इससे पहले राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन का निधन हुआ था। बताया गया था कि बाथरूम में गिरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, उनसे पहले शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 3 साल में तीन शिक्षा मंत्रियों का निधन

झारखंड में शिक्षा विभाग संभालने वाले तीन मंत्रियों की लगातार मौतों ने इस पूरे घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया है। जगरनाथ महतो के बाद रामदास सोरेन और अब शुद्धिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह महज एक दुखद संयोग है? हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक तीनों नेताओं के निधन की परिस्थितियां एक जैसी नहीं थीं। एक मामले में लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद निधन हुआ, दूसरे मामले में गिरने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई और अब वर्तमान शिक्षा मंत्री शुद्धिव्य कुमार सोनू के अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन की जानकारी सामने आई है।

जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के बाद निधन

झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। उनके निधन के बाद शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले अगले मंत्री के तौर पर सरकार में बदलाव हुआ। उनके निधन को बीमारी से जोड़कर देखा गया था और उस समय भी झारखंड की राजनीति में शोक की लहर देखने को मिली थी।

रामदास सोरेन के निधन ने भी चौंकाया

इसके बाद शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले रामदास सोरेन का निधन हुआ। बताया गया था कि बाथरूम में गिरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उनके निधन ने भी झारखंड की राजनीति को झकझोर दिया था। अब उनके बाद शिक्षा विभाग संभाल रहे शुद्धिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन की खबर ने एक बार फिर पुराने घटनाक्रमों की ओर लोगों का ध्यान खींच दिया है।

अब शुद्धिव्य कुमार सोनू के निधन से चर्चा तेज

वर्तमान समय में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे शुद्धिव्य कुमार सोनू की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन होने की बात सामने आई है। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में झारखंड के पिछले कुछ वर्षों के घटनाक्रम को जोड़कर देखा जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed