{"_id":"6ae4f2ae6b3033c22d0f7421","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1883-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सतर्कता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता, छह विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सतर्कता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता, छह विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
किश्तवाड़। कीरू जलविद्युत परियोजना की तरफ से सरकारी मिडिल स्कूल बागवान मोहल्ला के सहयोग से सतर्कता जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कलाकृतियों के माध्यम से ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बचपन से ही ईमानदारी, नैतिकता और सत्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को विकसित करना था।