मुजफ्फरनगर में थप्पड़ का बदला लेने के लिए 16 वर्षीय किशोर ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले अपने नौ साल के चचेरे भाई अमन की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पंचकूला में अमन के पिता ने किसी बात पर उसे थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए हत्या कर दी।
जमशेद हरियाणा के पंचकूला स्थित पिंजोर में भाइयों के साथ फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। गांव के ही न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली उसका पुत्र अमन 28 अक्तूबर को लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। 29 अक्तूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
2 of 10
मासूम अमन की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। गांव में आखिरी बार मासूम अपने चचेरे भाई के साथ देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला खुला गया। शुक्रवार सुबह पकड़े गए किशोर का निशानदेही पर हाईवे के निकट गन्ने के खेत से पत्तियों के नीचे छिपाए गए अमन के शव को बरामद किया गया।
3 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सलाखों से बचाने के लिए मारा गया थप्पड़ बना सजा
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी के सठेड़ी गांव के मासूम अमन की हत्या के मामले में 16 वर्षीय आरोपी ने पहले पुलिस को धोखा देने का प्रयास किया। पुलिस को विश्वास दिलाया कि उसे अमन की जानकारी नहीं है। पुलिस ने उसे छोड़ दिया लेकिन गांव में निगरानी शुरू कराई। गली के नुक्कड़ पर बच्चे की गुमशुदगी का जिक्र हुआ तो आरोपी ने कह दिया कि अब वह नहीं मिलेगा। सूचना पुलिस तक पहुंची तो दोबारा उसे थाने लाकर जानकारी ली गई। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।
4 of 10
मासूम अमन की हत्या के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमन घर के सामने से 28 अक्तूबर की शाम छह बजे लापता हुआ। पहले दिन परिजन खुद तलाशते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच हादसे में एक बच्चे के घायल होने की जानकारी आई लेकिन वह दूसरा बच्चा निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी से बृहस्पतिवार को जानकारी ली थी लेकिन तब वह पुलिस को गच्चा देने में कामयाब हो गया था।
5 of 10
मासूम अमन की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।