फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Social media influencer Pawan Sahu's wife finished in third place in the Sarpanch election.

राजस्थान: फॉलोअर्स लाखों में, वोट सैकड़ों में, सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं इन्फ्लुएंसर पवन की पत्नी

Sat, 31 Oct 2026 11:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Oct 2026 11:21 AM IST
सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू को भीलवाड़ा के फुलियाखुर्द सरपंच चुनाव में महज 277 वोट मिले। भगवतीलाल सोनी ने 1203 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। नतीजे ने डिजिटल लोकप्रियता और जमीनी जनसमर्थन के अंतर को उजागर किया।

विज्ञापन
Social media influencer Pawan Sahu's wife finished in third place in the Sarpanch election.
चुनावी पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर लाखों लोगों की फॉलोइंग, देशभर में पहचान, प्रचार के लिए इन्फ्लुएंसरों की फौज और गांव की तस्वीर बदलने के बड़े-बड़े दावे... लेकिन जब फैसला मतपेटी से हुआ तो डिजिटल लोकप्रियता का जादू फुलियाखुर्द में नहीं चल पाया।

विज्ञापन

भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा तहसील की फुलियाखुर्द ग्राम पंचायत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की चुनावी मुहिम को मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उनकी पत्नी कोमल साहू को सरपंच चुनाव में महज 277 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, भगवतीलाल सोनी ने 1203 वोट हासिल कर सरपंच पद पर कब्जा जमाया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कालूराम जाट को 797 वोट मिले। यह परिणाम सिर्फ एक प्रत्याशी की हार-जीत नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता और गांव की जमीनी राजनीति के बीच के अंतर की भी कहानी बन गया है। जिस चुनाव ने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों तक हलचल पैदा की थी, उसका अंतिम फैसला गांव के मतदाताओं ने अपने अंदाज में सुना दिया।

विज्ञापन


डिजिटल दुनिया में समर्थन की गूंज, गांव में नहीं चला सिक्का
पवन साहू ने अपनी सोशल मीडिया पहचान को पंचायत चुनाव के मैदान में उतारते हुए पत्नी कोमल साहू को सरपंच प्रत्याशी बनाया था। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने विकास को मुख्य मुद्दा बनाया। उनका तर्क था कि गांव की राजनीति आपसी खींचतान और व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में उलझ गई है, जबकि पंचायत चुनाव का असली उद्देश्य गांव की तस्वीर बदलना होना चाहिए। उनके समर्थन में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी फुलियाखुर्द पहुंचे। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रचार हुआ, समर्थकों ने मुहिम चलाई और चुनाव की चर्चा गांव की सीमाओं से बाहर तक पहुंची। इसके बावजूद वोटों की गिनती ने अलग तस्वीर पेश की। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और मतदाताओं के वास्तविक समर्थन के बीच का फासला परिणाम में साफ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान में थमेगा बारिश का दौर, अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

विकास का दावा, लेकिन मतदाताओं ने चुना स्थानीय नेतृत्व
पवन साहू ने चुनाव प्रचार में दावा किया था कि वे पंचायत के विकास के लिए धरातल पर काम शुरू कराने की दिशा में प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने स्थानीय प्रत्याशियों के सामने विकास का मुद्दा उठाते हुए ग्रामीणों को पंचायत की जिम्मेदारियों और जवाबदेही के प्रति जागरूक करने की बात कही थी। लेकिन मतदाताओं ने अपने मतदान के जरिए अलग जनादेश दिया। भगवतीलाल सोनी को 1203 और कालूराम जाट को 797 वोट मिले, जबकि कोमल साहू 277 वोटों पर सिमट गईं। परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि डिजिटल दुनिया में प्रभावशाली मौजूदगी होना और गांव के प्रत्येक मतदाता का विश्वास हासिल करना दो अलग-अलग कसौटियां हैं।

मतदान के दिन भी विवादों में रही चुनावी मुहिम
फुलियाखुर्द का चुनाव मतदान के दिन भी सुर्खियों में रहा। एक महिला मतदाता मतदान के लिए पहुंची तो उसे मतदान अधिकारी की ओर से बताया गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। इस पर पवन साहू ने आपत्ति जताई और इसे फर्जी मतदान बताते हुए सवाल उठाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी से उनकी कहासुनी हो गई। बाद में शाहपुरा से पुलिस अधिकारी पहुंचे और समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई। इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया था। हालांकि, फर्जी मतदान के आरोप की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई।


हार मानी, लेकिन विकास की लड़ाई जारी रखने का ऐलान
चुनाव परिणाम के बाद पवन साहू ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता जनार्दन का फैसला उन्हें मंजूर है। वे अपने गांव और पंचायत की तस्वीर बदलना चाहते थे, लेकिन शायद उनकी बात जनता तक उस तरह नहीं पहुंच पाई। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए जिन कार्यों को शुरू कराने की दिशा में प्रयास किए हैं, उन्हें पूरा कराने का प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव में जो लोग उनके साथ खड़े रहे, वे उनके सुख-दुख में भी हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

फुलियाखुर्द के इस चुनाव ने एक अहम सवाल जरूर छोड़ दिया है। क्या सोशल मीडिया की लोकप्रियता को सीधे चुनावी जनसमर्थन में बदला जा सकता है? पवन साहू की हाईप्रोफाइल चुनावी मुहिम का नतीजा बताता है कि डिजिटल दुनिया में लाखों लोगों तक पहुंच बनाना और गांव के मतदाताओं का भरोसा जीतना अलग-अलग चुनौतियां हैं। यहां अंतिम फैसला फॉलोअर्स ने नहीं, मतदाताओं ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed