आज के दिन: पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, झारखंड के डीजीपी नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नमस्कार! आज है सोमवार, 7 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 7 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद (WZC) की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। झारखंड के डीजीपी नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
उपराष्ट्रपति का पूर्वोत्तर दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सोमवार को गौहाटी विश्वविद्यालय में शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद वे विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में छात्रों, संकाय सदस्यों और प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे मेघालय के शिलांग के लिए रवाना होंगे, जहां वे सोसो थाम सभागार में एक सार्वजनिक स्वागत समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सोमवार को गोवा की राजधानी पणजी में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद (Western Zonal Council, संक्षेप में WZC) की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह मंच क्षेत्रीय परिषदें दो या अधिक राज्यों या केंद्र और राज्यों को एक-साथ प्रभावित करने वाले मुद्दों पर, संवाद और चर्चा के लिए एक व्यवस्थित तंत्र और इसके जरिये आपसी सहयोग को बढ़ाने के मदद करती है।
डीजीपी नियुक्ति पर सुनवाई
झारखंड में डीजीपी नियुक्ति को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी ने राज्य सरकार की नई नियुक्ति प्रक्रिया और नियमों को शीर्ष अदालत के दिशा-निर्देशों के खिलाफ बताया था।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर जाएंगे। खास बात यह है कि वार्ड पार्षदों के चुनाव में अलवर शहर में पहली बार मुख्यमंत्री का रोड शो आयोजित किया जा रहा है। रोड शो के जरिए सीएम भजनलाल शर्मा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। बता दें कि यहां 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसके बाद चयनित पार्षद मिलकर मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करेंगे।