{"_id":"6ab3c5747ba3a5af8409a441","slug":"mesh-installed-on-overhead-pipes-at-isbt-relief-from-filth-una-news-c-93-1-una1025-207015-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आईएसबीटी में छत पर लटके पाइपों पर लगी जाली, गंदगी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आईएसबीटी में छत पर लटके पाइपों पर लगी जाली, गंदगी से मिली निजात
Wed, 23 Sep 2026 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
ऊना। आईएसबीटी ऊना में यात्रियों के बैठने की जगह के ठीक ऊपर खुले में लटके सीवेज पाइपों पर अब जाली लगा दी गई है। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से आईएसबीटी की छत पर कबूतरों का डेरा, नीचे यात्री परेशान शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद एमआरसी कंपनी ने कार्रवाई करते हुए पाइपों को जाली से कवर कर दिया है। इससे पाइपों पर कबूतरों के बैठने और नीचे यात्रियों के बैठने वाले स्थान पर गंदगी गिरने की समस्या का समाधान हो गया है।
एमआरसी कंपनी के प्रबंधक परवेश शर्मा ने कहा कि पाइपों पर कबूतरों के बैठने से यात्रियों को हो रही परेशानी का समाधान कर दिया गया है। पाइपों को जाली लगा कर कवर कर दिया है। आईएसबीटी में बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को साफ और स्वच्छ स्थान मुहैया हो, इसके लिए कंपनी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाती है।
बता दें कि आईएसबीटी में यात्रियों के बैठने के लिए बनाए गए स्थान के ठीक ऊपर सीवेज पाइप खुले नजर आ रहे थे। इन पाइपों पर बड़ी संख्या में कबूतर बैठे रहते थे।
विज्ञापन
यात्रियों में राजेश कुमार, विपन कुमार, बबीता, रेखा, रवीना का कहना था कि बैठने की जगह के ठीक ऊपर पाइपों पर कबूतरों का जमावड़ा होने से हर समय गंदगी गिरने का खतरा बना रहता था। जाली लगने के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। आईएसबीटी में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों के बैठने वाले स्थान को साफ-सुथरा रखना जरूरी है। पाइपों पर जाली लगने के बाद अब यहां कबूतरों की गंदगी कम होने और यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिलने की उम्मीद जगी है।