फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Municipal Corporation will maintain a digital record of its properties and conduct GIS mapping.

Solan News: नगर निगम अपनी संपत्तियों का रखेगा डिजिटल रिकॉर्ड, होगी जीआईएस मैपिंग

Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन, दुकानें और पार्किंग की होगी डिजिटल इन्वेंटरी, संपत्तियों की पहचान होगी आसान
विज्ञापन

पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। नगर निगम सोलन की संपत्तियों और सरकारी जमीनों का अब डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित मैपिंग और डिजिटल इन्वेंटरी तैयार करने की योजना बनाई गई है। इससे निगम की जमीनों, दुकानों, पार्किंग स्थलों और अन्य संपत्तियों का पूरा ब्योरा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
इस परियोजना के तहत शहरी विकास विभाग ने नगर निगम शिमला और सोलन की सरकारी जमीनों व निगम की संपत्तियों की जीआईएस आधारित मैपिंग के लिए 25.50 लाख रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इस कार्य की जिम्मेदारी पैन इंडिया कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। परियोजना का उद्देश्य निगम की सभी संपत्तियों का डिजिटल डाटा तैयार करना और उनके प्रबंधन को आसान बनाना है।
विज्ञापन

जमीनों और संपत्तियों की होगी अलग पहचान
डिजिटल इन्वेंटरी तैयार होने के बाद निगम की सभी संपत्तियों का ब्योरा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इससे यह पता लगाना आसान होगा कि निगम के पास कितनी जमीन है और उसका इस्तेमाल किस कार्य के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा दुकानों, पार्किंग स्थलों और अन्य व्यावसायिक संपत्तियों का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। जीआईएस मैपिंग से सरकारी जमीनों की निगरानी आसान होगी। साथ ही अवैध कब्जों की पहचान और जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्तियों से बढ़ेगी निगम की आय
डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से निगम को अपनी संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। इससे किराये पर दी गई दुकानों, खाली संपत्तियों और पार्किंग स्थलों की जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी। खाली पड़ी संपत्तियों का बेहतर इस्तेमाल करने और राजस्व बढ़ाने की संभावनाएं भी तलाश की जा सकेंगी।


कोट
निगम का रिकॉर्ड डिजिटल होने से अपनी संपत्तियों की पहचान और निगरानी करना आसान होगा। इससे अवैध कब्जों की जानकारी भी मिल सकेगी। शहरी विकास विभाग की ओर से नगर निगम शिमला और सोलन की जमीनों की जीआईएस आधारित मैपिंग और डिजिटल इन्वेंटरी तैयार करने की योजना है। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। - गोपी चंद, एसडीओ, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed