फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ASHA workers will deliver medicines to patients with BP, diabetes, and cancer by visiting their homes.

Solan News: आशा वर्कर घर-घर पहुंचाएंगी बीपी, शुगर और कैंसर के मरीजों को दवाएं

Sun, 01 Nov 2026 06:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Nov 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय सोलन में आशा वर्करों के लिए हुई कार्यशाला
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं की बीपी जांच व प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में शनिवार को शहर की आशा वर्करों के लिए कार्यशाला हुई। इसमें आशा वर्करों को मरीजों और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच व उपचार से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की।
उन्होंने हाइपरटेंशन और शुगर के मरीजों को घर पर ही दवाएं उपलब्ध करवाने और उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो मरीज बार-बार अस्पताल पहुंचकर दवाएं लेने में असमर्थ हैं, उन्हें घर पर दवाएं उपलब्ध करवाना विभाग की जिम्मेदारी है। इसके लिए आशा वर्करों को ऐसे मरीजों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस सूची में कैंसर के मरीजों को भी शामिल करने को कहा गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर (बीपी) की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित बीपी जांच बेहद जरूरी है। साथ ही आशा वर्करों को गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए जागरूक करने को कहा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन, डॉ. प्रियंका सहित शहर की आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed