फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Poor road condition and potholes at the main entrance of the Industries Department causing trouble.

Solan News: उद्योग विभाग के मुख्य द्वार पर सड़क बदहाल गड्ढों से परेशानी

Sun, 01 Nov 2026 05:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
बड़े-बड़े गड्ढों व गंदे पानी से लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करोड़ों रुपये के निवेश के दावों के बीच बद्दी की बदहाल सड़कें बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां कर रही हैं। उद्योग विभाग के मुख्य कार्यालय के प्रवेश द्वार के पास स्थित सिक्का होटल चौक पर सड़क में कई मीटर तक गहरे गड्ढे पड़े हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चौक पर लंबे समय से धूल-मिट्टी और गंदगी की समस्या बनी हुई है। साथ लगती गुप्ता बेटा बिल्डर की टाउनशिप में सीवरेज और ड्रेनेज की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी उद्योग विभाग के गेट और मुख्य सड़क के बीच जमा हो जाता है। इससे बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से समस्या बनी होने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्योग विभाग के मुख्य कार्यालय में देशभर से निवेशक पहुंचते हैं। ऐसे में कार्यालय के बाहर सड़क की बदहाली और गंदगी से प्रदेश की औद्योगिक छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को आमंत्रित करने के साथ बेहतर सड़क, सफाई और सीवरेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने स्थानीय विधायक पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से सड़क की तत्काल मरम्मत तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


उधर, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि नगर निगम की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये मिले हैं। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। 2 नवंबर को टेंडर खुलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed