फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven puppies born via emergency Caesarean section.

Mandi News: आपातकालीन सिजेरियन से सात पिल्लों का जन्म

Sun, 11 Oct 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Seven puppies born via emergency Caesarean section.
पशु चिकित्सकों ने आपातकालीन सर्जरी कर बचाई सात बच्चों की जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। अभिलाषी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ वेटरनरी साइंसेज के चैल चौक स्थित पशु चिकित्सा क्लिनिकल कांप्लेक्स में चिकित्सकों ने आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन कर मादा श्वान के सात बच्चों को सुरक्षित जन्म दिलाया। मादा श्वान और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

नेरचौक से लाई गई करीब डेढ़ वर्ष की मादा श्वान की अल्ट्रासोनोग्राफी से गर्भावस्था की पुष्टि हुई। स्थिति को देखते हुए अगले दिन डॉ. दीपिका ठाकुर, डॉ. शगुन झागटा और उनकी टीम ने ऑपरेशन कर सात जीवित बच्चों को बाहर निकाला। सभी को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके चौधरी, डीन डॉ. आरके असरानी और कुलाधिपति डॉ. आरके अभिलाषी सहित अन्य पदाधिकारियों ने चिकित्सकीय टीम को बधाई देते हुए उसके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed