{"_id":"6aca8fbdab21e558b507b850","slug":"karsog-forest-department-seizes-44-cans-of-deodar-oil-mandi-news-c-90-1-ssml1045-217047-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग वन विभाग ने पकड़े देवदार के तेल के 44 कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग वन विभाग ने पकड़े देवदार के तेल के 44 कैन
विज्ञापन
रायगढ़-जंजैहली सड़क पर गश्त के दौरान की कार्रवाई
2.32 लाख रुपये आंकी गई कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। वन संपदा के अवैध परिवहन पर निगरानी के दौरान वन विभाग करसोग ने देवदार के तेल की बड़ी खेप पकड़ी है। रायगढ़-जंजैहली सड़क पर शुक्रवार रात गश्त के दौरान एक पिकअप जीप से देवदार के तेल के 44 कैन बरामद किए हैं। इनमें करीब 1364 लीटर तेल पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,32,800 रुपये आंकी गई है। विभाग ने पिकअप और तेल को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना जंजैहली के सुपुर्द कर दिया है। पांच दिन के भीतर वन विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
वन विभाग की ओर से पुलिस थाना जंजैहली के प्रभारी को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार 9 और 10 अक्तूबर की मध्यरात्रि विभागीय कर्मचारी क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4:30 बजे रायगढ़-जंजैहली सड़क पर एक पिकअप जीप की जांच की गई। तलाशी लेने पर वाहन से देवदार के तेल से भरे 44 कैन बरामद हुए। इसके बाद विभागीय टीम ने तेल और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।
तेल के स्रोत और परिवहन की वैधता की होगी जांच
मामले में बरामद देवदार के तेल के स्रोत और उसके परिवहन की वैधता को लेकर जांच की जानी है। तेल कहां से लाया गया था और इसके परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति व दस्तावेज मौजूद थे या नहीं, इसका पता लगाया जाएगा। पांच दिन के भीतर वन विभाग करसोग की ओर से देवदार के तेल की दूसरी बड़ी खेप पकड़े जाने से क्षेत्र में वन संपदा के परिवहन पर निगरानी का मुद्दा फिर चर्चा में है।वन विभाग के कर्मचारी कुशल सिंह ने पुलिस थाना जंजैहली के प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।