{"_id":"6aca907a958f3928270de665","slug":"demand-to-withdraw-new-cluster-system-teachers-warn-of-agitation-mandi-news-c-90-1-ssml1045-217088-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: न्यू क्लस्टर सिस्टम वापस लेने की मांग, शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: न्यू क्लस्टर सिस्टम वापस लेने की मांग, शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। न्यू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ करसोग-2 ने प्रदेश सरकार से इस व्यवस्था को जल्द वापस लेने की मांग की है।
संघ ने चेतावनी दी कि समय रहते फैसला नहीं लिया गया तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। खंड प्रधान खजान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि न्यू क्लस्टर सिस्टम से प्राथमिक शिक्षा का स्तर प्रभावित हुआ है। खजान सिंह, कांति भूषण पाल, हुमेश शर्मा और दीप वर्मा ने कहा कि सरकार को जमीनी हकीकत से अवगत कराना जरूरी है।
संघ ने मांग की कि सरकार शिक्षकों को विश्वास में लेकर संगठन के साथ चर्चा करे और न्यू क्लस्टर सिस्टम को जल्द वापस ले, ताकि प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को कमजोर होने से बचाया जा सके।