फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus gasps for breath in the middle of the market.

Mandi News: बीच बाजार में हांफी एचआरटीसी की बस

Sun, 11 Oct 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus gasps for breath in the middle of the market.
मंडी शहर के गांधी चौक पर हांफी एचआरटीसी की बस। संवाद
जेएनयूआरएम बस की रॉड हुई खराब, 20 मिनट में खराबी ठीक कर रूट पर की रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी से कलोथर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शनिवार दोपहर शहर के व्यस्ततम गांधी चौक पर अचानक बीच सड़क में खराब हो गई। जेएनयूआरएम बस की पुल एवं पुश रॉड में तकनीकी खराबी आने से वाहन वहीं रुक गया। इस तकनीकी खराबी के कारण बस के स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। इससे चालक को बस को मोड़ने में समस्या आई।

गनीमत रही की यह तकनीकी खराबी मंडी शहर के बीच में आई। बीच बाजार में बस के अचानक खड़े हो जाने से गांधी चौक पर वाहनों की कतारें लग गईं और यातायात रुक-रुक कर चलने लगा। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निगम प्रबंधन की ओर से तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था की गई। दूसरी ओर एचआरटीसी के तकनीकी दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 20 मिनट के भीतर ही बस की खराबी को दूर कर दिया जिसके बाद उसे वापस रूट के लिए रवाना कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने बताया कि जैसे ही बस में तकनीकी खराबी की सूचना मिली, तुरंत टीम भेजकर उसे समय रहते ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed