{"_id":"6aba5c737c0dd8b176045554","slug":"himachal-selection-commission-final-results-for-radiographer-recruitment-declared-56-candidates-selected-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चयन आयोग: रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवारों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल चयन आयोग: रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवारों का हुआ चयन
Mon, 28 Sep 2026 05:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:54 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में रेडिग्राफर के 58 पदों को ट्रेनी आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26009 में ली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विस्तार
राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में रेडिग्राफर के 58 पदों को ट्रेनी आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26009 में ली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 105 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। 15 और 16 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 56 उम्मीदवारों का चयन किया है।
विज्ञापन
पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी ( वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक-एक पद खाली रह गया है। सचिव ने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन